पिच टू गेट रिच 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार, करण जौहर और जीनत अमान लगाएंगे बिजनेस का दांव, लौट रहा 'पिच टू गेट रिच 2'

Pitch To Get Rich 2 Release Date: 'पिच टू गेट रिच 2' में 100 करोड़ रुपये का निवेश दांव पर होगा। अक्षय कुमार, करण जौहर और अशनीर ग्रोवर समेत कई सितारे 20 फैशन फाउंडर्स के बिजनेस आइडिया परखेंगे।

सोनाली झा

Highlights

  • 'पिच टू गेट रिच' का दूसरा सीजन 4 दिसंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

  • इस बार शो में 100 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पूल रखा गया है।

  • अक्षय कुमार, करण जौहर, जीनत अमान, मलाइका अरोड़ा और अशनीर ग्रोवर नजर आएंगे।

Pitch To Get Rich Season 2: ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर ग्लैमर और बिजनेस का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है। रियलिटी शो 'पिच टू गेट रिच' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो का टीजर रिलीज होने के साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फैशन एंटरप्रेन्योर फंड का यह शो 4 दिसंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में 100 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पूल दांव पर है। इसे हासिल करने के लिए 20 नए फैशन फाउंडर्स अपनी बिजनेस पिच पेश करते नजर आएंगे।

'पिच टू गेट रिच 2' की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार स्टार कास्ट है। इस सीजन में अक्षय कुमार, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, जीनत अमान, मसाबा गुप्ता, शालिनी पासी और अशनीर ग्रोवर नजर आएंगे। ये सभी अपने अनुभव और सवालों के जरिए नए फैशन उद्यमियों की परख करेंगे। शो में फाउंडर्स को सिर्फ अपने डिजाइन और फैशन आइडिया ही नहीं, बल्कि बिजनेस की समझ, ब्रांड की रणनीति और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताना होगा।

उर्फी जावेद के ब्रांड की भी होगी एंट्री

इस सीजन में कुल 20 फैशन फाउंडर्स और उनके ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें उर्फी जावेद के 'उर्फी क्रिएशंस' का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सीएचके, बीगली, एक्स्यूड, शेजार, अक्टूबर जयपुर, नैमिश, खादीवाला डिजाइनर, फैश चैट, फरक, सूप बाय सौगत पॉल, सी, मैलिशियस, कॉन्ट्रास्ट बाय पार्थ, मिस्थेल, दिशी, असुका, एलिफेरियोस, ब्लिंग एम्पायर और टर्म्स जैसे ब्रांड्स भी अपनी पिच पेश करेंगे।

अक्षय कुमार ने बताई शो की खासियत

शो के टीजर में दिखाया गया है कि इस बार प्रतिभागियों को अपने आइडिया के साथ-साथ अपनी बिजनेस क्षमता भी साबित करनी होगी। अक्षय कुमार ने शो को लेकर कहा कि फैशन की दुनिया में कई लोगों के पास शानदार नजरिया और बेहतरीन आइडिया होते हैं, लेकिन बिजनेस खड़ा करना बिल्कुल अलग खेल है।

उन्होंने बताया कि उन्हें शो में वह पल सबसे ज्यादा पसंद आता है, जब कोई फाउंडर अपना आइडिया सामने रखता है और दूसरों को उस पर भरोसा करने के लिए मनाता है। अक्षय के मुताबिक, दूसरे सीजन में कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। अब देखना होगा कि कौन-सा फैशन ब्रांड 100 करोड़ रुपये के इस निवेश पूल में अपनी जगह बना पाता है।

भारत आ रहे पाक मंत्री की हसरत रह जाएगी अधूरी, सरकार ने नहीं दी ताज के दीदार की इजाजत, जानें क्यों लगाई रोक?

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट