मिर्जापुर के बिरजू लोहार की टाइगर श्रॉफ की वज्र में हुई एंट्री, फिल्म में निभाएंगे खलनायक की भूमिका

Tiger Shroff Vajra Villain: टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म वज्र में मोहित मलिक विलेन के रूप में नजर आएंगे। मिर्जापुर में बिरजू लोहार का किरदार निभा चुके मोहित पहली बार टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Tiger Shroff Vajra Mohit Malik Entry
मोहित मलिक और टाइगर श्रॉफ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वज्र' में मोहित मलिक की एंट्री हुई है।

  • मोहित मलिक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

  • इससे पहले मोहित 'मिर्जापुर' में बिरजू लोहार के किरदार में दिखे थे।

  • 'वज्र' में पहली बार टाइगर श्रॉफ और मोहित मलिक साथ काम करेंगे।

  • फिल्म की शूटिंग जापान में होने की संभावना जताई जा रही है।

Tiger Shroff Vajra Mohit Malik Entry: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म 'वज्र' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, 'मिर्जापुर द मूवी' में बिरजू लोहार का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित मलिक भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। खास बात यह है कि वह फिल्म में टाइगर श्रॉफ के खिलाफ विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित मलिक फिल्म 'वज्र' में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। वह इस बार पर्दे पर हीरो नहीं, बल्कि नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ और मोहित मलिक पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों कलाकारों को एक-दूसरे के सामने देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, मोहित के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि कहानी में उनकी भूमिका काफी अहम होगी।

बिरजू लोहार के बाद बदलेगा मोहित का अंदाज

मोहित मलिक हाल ही में 'मिर्जापुर द मूवी' में बिरजू लोहार के किरदार को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस भूमिका के बाद अब वह 'वज्र' में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उनका किरदार काफी दिलचस्प है और टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन के रूप में उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का शानदार मौका मिलेगा। दर्शकों के लिए भी मोहित को एक नए अवतार में देखना खास होगा।

Tiger Shroff Vajra Mohit Malik Entry
Madhuri Dixit School Story: माधुरी दीक्षित को शरारत के चक्कर में खानी पड़ी थी बेंत, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

जापान में भी हो सकती है फिल्म की शूटिंग

'वज्र' एक एक्शन बेस्ड फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं, जबकि महावीर जैन इसके निर्माता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग जापान में भी किए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को फिल्म में शानदार लोकेशंस और बड़े स्तर के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं।

कब रिलीज होगी वज्र

फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। साथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी बाकी जानकारियां भी सामने आना बाकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर श्रॉफ और मोहित मलिक की यह नई जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।