मैं कभी कंटेस्टेंट नहीं था, पवन सिंह ने बीच में छोड़ा राइज एंड फॉल 
मनोरंजन

Pawan Singh: पवन सिंह ने बीच में छोड़ा राइज एंड फॉल, भोजपुरी एक्टर ने बताई शो छोड़ने की वजह

Rise And Fall: 'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह ने विदाई ले ली है, बोले- 'बस थोड़े समय के लिए शो में आया था', उन्होंने कहा- वो कभी भी शो के प्रतियोगी नहीं थे।

अनिल सिंह

StartFragment

Pawan Singh Quit Rise And Fall: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी एक बड़ी वजह भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हैं। लेकिन, अब उनकी इस शो से अचानक विदाई की खबर सामने आ रही है। जब शो अपनी लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंच रहा है, ऐसे में पवन सिंह का यूं शो छोड़ देना दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है।

पवन सिंह ने अपने ठेठ अंदाज और सोशल मीडिया होस्ट नयनदीप रक्षित के साथ मजेदार नोकझोंक से शो में नई जान फूंकी थी। उनके और नयनदीप के बीच की मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया और शो की टीआरपी में बड़ा योगदान दिया। अब प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि पवन सिंह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे।

परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था

आईएएनएस से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि पवन सिंह का परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था। विदाई के वक्त पवन ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी इस शो में प्रतियोगी नहीं थे, बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे।

कंटेस्टेंट पहलवान संगीता फोगाट हुई थी बाहर 

पवन सिंह से पहले इस शो से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट पहलवान संगीता फोगाट थीं, जो मशहूर कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं। संगीता की विदाई के बाद ही शो में भावनाओं की नई लहर देखने को मिली थी और अब पवन की विदाई ने एक और मोड़ ला दिया है। शो में एक और भावनात्मक पल तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा ने निजी जीवन को लेकर बातचीत की।

अपनी दिल की बात शेयर की

उन्होंने अरबाज पटेल के साथ युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी दिल की बात शेयर की। उन्होंने कहा कि ये सब बातें बेबुनियाद हैं और जानबूझकर फैलाई गई हैं। धनश्री ने साफ कहा कि वह इस चैप्टर को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं।

चर्चा में बना हुआ है राइज एंड फॉल 

धनश्री की बातों को सुनकर अरबाज ने भी अपनी जिंदगी के संघर्ष साझा किए और कहा कि लोग हमेशा कहानियां बनाते रहते हैं, लेकिन अंदर से जो महसूस होता है, वही असली होता है। मुझे भी कई बार अपने स्ट्रगल समझने पड़े हैं। 'राइज एंड फॉल' एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है।

EndFragment

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा