पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सावन से पहले पवन सिंह का गाना ‘हरियर चूड़ियां खातिर’ रिलीज, भक्ति में डूबे फैंस

सावन शुरू होने से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘हरियर चूड़ियां खातिर’ रिलीज किया गया है, जो आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है और हर कांवड़ यात्री इस गाने पर झूमते हुए देवघर जा सकते हैं।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Sawan Song 2025: सावन 2025 के पवित्र माह की शुरुआत होने से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सितारे अपने-अपने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी जुड़ चुके हैं, जिनका नया सावन स्पेशल गाना ‘हरियर चूड़ियां खातिर’ 9 जुलाई को रिलीज हो चुका है।

इस गाने को यूट्यूब पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और शिवभक्तों के बीच ये गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, अंकुश राजा और नीलकमल सिंह जैसे कलाकार पहले ही अपने सावन स्पेशल गाने रिलीज कर चुके हैं।

भोजपुरी गाना ‘हरियर चूड़ियां खातिर’ यट्यूब पर हुआ रिलीज

ऐसे में पवन सिंह के फैंस को बेसब्री से उनके नए भक्ति सॉन्ग का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। गाना ‘हरियर चूड़ियां खातिर’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस भक्ति गीत को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस नमृता सिंह नजर आ रही हैं। गाने को खूबसूरत लोकेशनों पर शूट किया गया है और इसमें पवन सिंह शिवलिंग पर दूध अर्पित करते नजर आ रहे हैं, जिससे गाने की भक्ति भावना और प्रबल हो जाती है।

गाने के बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने, जबकि इसका संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। इस म्यूजिक वीडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। गाने की बीट्स, मेलोडी और लिरिक्स इतने भक्तिपूर्ण हैं कि यह कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की पहली पसंद बन सकता है।

पवन सिंह के इस गाने पर भी फैंस ने लुटाया था प्यार

खास बात ये भी है कि इससे पहले पवन सिंह का सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’ रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने एक प्रेमी के टूटे दिल की कहानी बेहद भावुक अंदाज में पेश की थी। यह गाना भी सुपरहिट रहा और यूट्यूब पर उसे लाखों लोगों ने पसंद किया।

अब जब 11 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है, तो पवन सिंह का यह नया भजन 'हरियर चूड़ियां खातिर' श्रद्धालुओं के लिए एक खास भेंट बनकर आया है, तो उनके फैंस और शिवभक्त इस गाने को कांवड़ यात्रा के दौरान जरूर अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी