पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

पर्दे पर भले हो दुश्मन लेकिन असल जिंदगी में है जिगरी यार, पवन सिंह और निरहुआ ने शेयर किया दोस्ती का किस्सा

Pawan Singh Dinesh Lal Yadav उर्फ निरहुआ की दोस्ती का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। दोनों ने भारती सिंह के साथ ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी ऑनस्क्रीन दुश्मनी और ऑफस्क्रीन दोस्ती के राज खोले।

अपूर्वा नायक

Pawan Singh Dinesh Lal Yadav Friendship: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने दर्शकों के दिलों में भौकाल मचा कर रखा है। जहां इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा सितारे लोगों को जमकर एंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में भोजपुरी बवाल में कॉमेडियन भारती सिंह ने दस्तक दी थी। इस एपिसोड के दौरान भारती ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। इसके अलावा भारती ने पावर स्टार पवन सिंह के साथ मिलकर दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर दिया।

पवन सिंह और निरहुआ की दोस्ती

भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में भारती सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार की दोस्ती के बारे में कुछ खास पता चलने वाला है। दरअसल, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। हालांकि पर्दे पर कई बार इन दोनों को एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बनते हुए देखा गया है, लेकिन फिर भी इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है।

भारती के सामने साझा की पुरानी यादें

भोजपुरी बवाल में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पावर स्टार पवन सिंह ने एक दूसरे की दोस्ती को लेकर कुछ अहम बातें भारती सिंह से शेयर की।

दोनों ने बताया कि उनकी कई सालों बाद मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां वे दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन की भूमिका निभाने वाले थे। फिल्म में एक दूसरे के दुश्मन बनने के बावजूद भी दोनों की दोस्ती पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

दोनों ने ही इस मजेदार मुलाकात से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ऑन स्क्रीन दुश्मनी के सीन करते समय कैसे दोनों हंस-हंसकर लोट पोट हो रहे थे और दूसरी तरफ डायरेक्टर इन दोनों से परेशान हो गए थे।

इन फिल्मों में एक दूसरे के अपोडिट नजर आए

पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ये दोनों ही भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज कलाकार माने जाते हैं। प्रतिज्ञा, खून पसीना और प्रतिज्ञा 2 जैसी फिल्मों में ये दोनों एक दूसरे के विरोधी बने हुए नजर आए हैं। इसके अलावा भी इन दोनों ने एक दूजे के लिए और सईयां जी दगाबाज जैसी भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां