Bhojpuri Bawaal में काजल राघवानी पर निशाना, आम्रपाली-निरहुआ-पवन सिंह के टैग से मचा बवाल

Bhojpuri Bawaal के नए प्रोमो में काजल राघवानी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच माहौल गर्म हो गया। आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और निरहुआ की टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने काजल का समर्थन किया।
Bhojpuri Bawaal Promo Kajal Raghwani
भोजपुरी बवाल पवन सिंह और काजल राघवानी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bhojpuri Bawaal Promo Kajal Raghwani: जियो हॉटस्टार के दिखायी देने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में भोजपुरी कलाकार धमाल मचा रहे है। जहां इस शो में इन कलाकारों के बीच के मनमुटाव खुलकर सामने आ रहे हैं।

हाल ही में शो में होस्ट भारती सिंह दस्तक देते हुए नजर आने वाली है। इस दौरान भारती सिंह कंटेस्टेंट्स के कुछ सवाल पूछने वाली है, जिसके बाद शो में जमकर बवाल मचने वाला है।

प्रोमो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह काजल राघवानी को लेकर अपनी राय रखते नजर आए। आम्रपाली ने काजल के पोस्टर पर झूठा का टैग लगाया और कहा कि उनके अनुसार काजल अपनी कहानियां खुद गढ़ती हैं और सबसे ज्यादा झूठ बोलती हैं।

पवन सिंह ने बताया चालबाज

भारती सिंह ने जब पवन सिंह से पूछा कि शो में सबसे बड़ा चालबाज कौन है, तो उन्होंने भी काजल राघवानी के पोस्टर पर चालबाज का टैग लगा दिया। वहीं, निरहुआ ने काजल को ट्यूबलाइट जैसे टैग से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रोमो में जब भारती ने कहा कि काजल यह सब देखेंगी, तो पवन सिंह ने जवाब दिया कि अब उन्हें यह सब देखना ही है। इस बातचीत ने प्रोमो को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

सोशल मीडिया पर काजल के समर्थन में उतरे फैंस

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे रियलिटी शो का हिस्सा बताया, जबकि कई दर्शकों ने काजल राघवानी का समर्थन किया।

कई लोगों का कहना है कि शो में एक ही कंटेस्टेंट को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि असली ‘चालबाज’ बाकी लोग हैं। वहीं दूसरे ने आरोप लगाया कि सभी मिलकर सिर्फ काजल को टारगेट कर रहे हैं।

क्या बोला दर्शकों ने?

कमेंट सेक्शन में कुछ दर्शकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शो में मौजूद हर कलाकार का अपना अतीत और अपनी कहानी है, फिर सिर्फ काजल को ही लगातार सवालों के घेरे में क्यों रखा जा रहा है। वहीं, कुछ दर्शकों ने इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया रियलिटी शो बताते हुए प्रोमो को उसी नजरिए से देखने की बात कही।

Bhojpuri Bawaal Promo Kajal Raghwani
YRKKH Spoiler: पोद्दार हाउस पहुंचकर दमानी ब्रदर्स ने मचाया बवाल, मायरा पर लगाया कबीर को गायब करने का आरोप

लगातार बदल रहे हैं शो के समीकरण

भोजपुरी बवाल में दोस्ती, बहस और टकराव के बीच कंटेस्टेंट्स के रिश्ते लगातार बदलते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ रहे हैं। हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को नए विवाद और नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com