पवन कल्याण (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पवन कल्याण की 'हरि हर वीरा मल्लू' ने रिलीज से पहले किया धमाका, कमाए इतने करोड़!

पवन कल्याण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर विवादों में हैं। लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है और रिलीज से पहले फिल्म ने करोड़ो रुपये की कमाई कर ली है।

स्नेहा मौर्या

Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर विवाद और विरोध जारी है, वहीं दूसरी तरफ इसकी प्री-रिलीज कमाई ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और पहले ही यह करोड़ों की कमाई कर चुकी है।

दरअसल, ‘हरि हर वीरा मल्लू’, जो कि एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इसके थिएट्रिकल राइट्स तेलुगु राज्यों में 150 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं। यह पवन कल्याण की फिल्मों में अब तक का सबसे बड़ा प्री-रिलीज बिजनेस बन गया है।

फिल्म ने थिएटर और डिजिटल राइट्स से कमाए करोड़ों रुपये

सिर्फ थिएटर राइट्स ही नहीं, बल्कि फिल्म के डिजिटल राइट्स भी पहले से प्राइम वीडियो को बेचे जा चुके हैं। बताया गया है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के लिए शुरुआत में 75 करोड़ रुपए चुकाए थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज कई बार टलने के कारण बाद में यह डील 10 करोड़ रुपए घटाकर 65 करोड़ में फाइनल की गई।

कुल मिलाकर, फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 215 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है, जिससे यह पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी डील बन गई है। अब यह फिल्म हिट मानी जाने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना जरूरी होगा।

‘हरि हर वीरा मल्लू’ रिलीज पर दी गई थी धमकी

हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी कम नहीं रहे हैं। बहुजन समाज के कुछ समूहों ने फिल्म पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। इसके चलते फिल्म को रिलीज रोकने की धमकी तक दी गई थी।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं एएम ज्योति कृष्णा, और यह पवन कल्याण की उस समय की पहली फिल्म है जब वे आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बने हैं। फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल, जो औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं।

साथ ही निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज जैसे बड़े नाम भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।  फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ‘हरि हर वीरा मल्लू’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी प्री-रिलीज हाइप को पूरी तरह भुना पाती है या नहीं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस