अविका गौर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बालिका वधू ने मेरी जिंदगी बदल दी...अविका गौर ने अपने किरदार को लेकर किया खुलासा, कहा- मुझे गर्व है

Avika Gor News: अविका गौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि टीवी शो बालिका वधू में आनंदी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। जिससे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

स्नेहा मौर्या

Avika Gor Pati Patni Aur Panga: टीवी अभिनेत्री अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी रचाई। अविका का यह नया सफर उनके फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्हें लोग आज भी टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में निभाए अपने किरदार आनंदी के लिए याद करते हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत में अविका गौर ने बताया कि आनंदी का किरदार उन्हें घर-घर पहचान दिलाने वाला था। उन्होंने कहा, “इस किरदार को जो प्यार लोगों ने दिया, उस पर मुझे गर्व है। इसकी वजह से ही मैं घर-घर फेमस हुई। आज भी लोग मुझे आनंदी कहकर बुलाते हैं, और मुझे इसे बंद नहीं करना चाहिए। यह मेरे लिए जैसे मेरा दूसरा नाम बन गया है।”

अविका अपने 'आनंदी' के किरदार पर की खुलकर बात

एक रोचक घटना का जिक्र करते हुए अविका ने कहा कि हाल ही में एयरपोर्ट पर एक अनजान महिला ने उनके गाल खींचते हुए उन्हें आनंदी कह दिया। अविका गौर ने कहा, “मुझे गर्व महसूस हुआ। यह किरदार और शो मेरे लिए हमेशा खास रहेगा क्योंकि इसने मुझे इस देश के हर घर से जोड़ दिया। मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी।”

शादी के दौरान, शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे ने अविका से पूछा था, “आपकी शादी सच में होने जा रही है? कैसा लग रहा है?” इस सवाल का जवाब देते हुए अविका ने कहा कि सोनाली का अंदाज दिल से आया और ऐसा महसूस हुआ जैसे वे केवल कैमरे या शो के लिए नहीं, बल्कि सच में उनकी खुशी का हिस्सा बनना चाहती थीं। अविका ने बताया, “उस पल मुझे ऐसा लगा कि मैं गहरी समझ और सहारा पा रही हूं। सोनाली मैम के साथ वह पल मेरे लिए बेहद खास था।”

रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में एक्ट्रेस ने रचाई शादी

शादी का अनुभव और भी यादगार तब हुआ जब अविका ने सोनाली बेंद्रे को गले लगाया। उन्होंने कहा, “उस समय ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई परिवार का सदस्य मुझे गले लगा रहा है।” इस शादी में सभी रस्में निभाई गईं और शो के अन्य कंटेस्टेंट लड़के और लड़की के रिश्तेदार बनकर इसमें शामिल हुए। अविका गौर की यह शादी न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि टीवी इंडस्ट्री के लिए भी यादगार पल रही।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता