परमिश वर्मा फैमिली फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

तलाक की पुष्टि के बाद परमिश वर्मा ने शेयर की फैमिली फोटो, धूमधाम से मनाया पिता का जन्मदिन

Parmish Verma Divorce News: गीत ग्रेवाल से तलाक की पुष्टि के बाद परमिश वर्मा फैमिली फोटोज शेयर की हैं। सिंगर ने अपने पिता को हीरो बताते हुए जिंदगी से नेगेटिविटी दूर रखने का संदेश दिया।

अपूर्वा नायक

Parmish Verma Post After Divorce: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर, रैपर, म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर मशहूर परमिश वर्मा की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सिंगर परमिश वर्मा ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक की खबरों की पुष्टि कर ही है।

तलाक की खबरों के बाद पहली बार परमिश वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ बिताए गए कुछ लम्हों की झलक दिखायी है। परमिश वर्मा ने हाल ही में अपने पिता के जन्मदिन से जुड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस पोस्ट की सबसे खास बात इसका कैप्शन है। फैमिली फोटोज वाली पोस्ट पर परमिश वर्मा ने कैप्शन में लिखा कि नकारात्मकता दी थान जिंदगी च जीरो, नी मैं किस्से दा नी फैन, मेरा बापू मेरा हीरो। जिसका मतलब है कि ज़िंदगी में नकारात्मकता को जगह नहीं दी, मैं किसी का फैन नहीं हूं, मेरे पापा मेरे हीरो है।

परिवार के साथ शेयर की फोटो

परमिश वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह अपने पिता, मां और भाई सुखन वर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में परमिश अपने पिता को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में वह अपनी मां और परिवार के साथ खुशहाल पल बिताते नजर आ रहे है।

दरअसल, इससे पहले परमिश ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी कर अपनी एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल से अपने तलाक की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि इस समय उनकी जिंदगी में एक महिला मौजूद है। उनका यह बयान पिछले कई हफ्तों से चल रही अफवाहों और सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच आया।

हरमन बराड़ के साथ जुड़ रहा नाम

परमिश का नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों के कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें हो रही थीं। इसी दौरान परमिश पर अपनी पूर्व पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ बेवफाई करने के आरोप भी लगाए जा रहे थे।

भीड़ का हिस्सा बनने से किया इनकार

परमिश ने अपने बयान में कहा था कि कई बार पुरुष लोगों के लिए आसान निशाना बन जाते हैं और जेंडर के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहरा देना आसान होता है। उन्होंने अपने मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे, तब उन्होंने खुद अपने दर्द का सामना किया और दोबारा खड़ा होना सीखा।

उन्होंने यह भी कहा कि पुरुष होने का अर्थ केवल मजबूत दिखना नहीं है, बल्कि अपनी पूर्व पत्नी और वर्तमान जिंदगी में मौजूद महिला का सम्मान करना तथा कड़वाहट से बचना भी जरूरी है। परमिश ने साफ किया कि वह भीड़ के साथ चलकर तालियां पाने के बजाय अपने फैसलों पर कायम रहना पसंद करेंगे और उन्हें आज जो इंसान हैं, उस पर गर्व है।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक