

Arjun Bijlani Car Accident: मिले जब हम तुम और नागिन जैसे सीरियल से हर घर में पहचान बनाने वाले अर्जुन बिजलानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया था।
गुरुवार यानी 20 अगस्त की रात शूटिंग से लौटते समय अर्जुन बिजलानी की कार हादसे का शिकार हो गई थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस अर्जुन को लेकर काफी फिक्रमंद हो रहे थे। हालांकि राहत की खबर ये है कि यह सिर्फ एक माइनर कार एक्सीडेंट था। एक्टर को भी मामूली चोटें आयी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अर्जुन बिजलानी ने स्टोरी के माध्यम से अपनी हेल्थ अपडेट सभी से शेयर की है। एक्टर ने वीडियो में ये भी बताया है कि वे बिल्कुल ठीक है और अपने फैंस को टेंशन न लेने की भी बात कही है।
दरअसल, अर्जुन बिजलानी सोनी टीवी पर जल्द ही नजर आने वाले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो इंडियन गेम शो की शूटिंग से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक माइनर सा एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उनके घर वाले और फ्रेंड्स काफी परेशान थे।
अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि दोस्तों मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे सभी दोस्तों और फैमिली को थैंक्यू जो लगातार मेरी सेहत को लेकर परेशान है और सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। मैं आपको बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। ये सिर्फ एक माइनर एक्सीडेंट था, हालांकि कार को ठीक करवाना होगा लेकिन कार का भी इंश्योरेंस है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी जल्द ही नए ओरिजिनल सिटकॉम चुंबक में दिखाई देंगे। शो की कहानी मुंबई के पुराने रो-हाउस इलाके में रहने वाले पड़ोसियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पांच परिवारों की जिंदगी, उनके आपसी रिश्ते और रोजमर्रा की परेशानियों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया जाएगा। कहानी में हंसी, भावनाओं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी जाएगी।