Bigg Boss 20 में होगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन की एंट्री, सपोर्ट करने पहुंचे निरहुआ

Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। शो में उनकी एंट्री पर फैंस की नजरें टिकी हैं।
Amrapali Dubey
आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amrapali Dubey Bigg Boss 20: 6 सितंबर यानी आज से कलर्स टीवी पर बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

इस बार बिग बॉस में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों के अलावा भोजपुरी सिनेमा के भी बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। बिग बॉस के प्रोमो के अनुसार, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलने का भी एडवांटेज मिलने वाला है।

बिग बॉस में होगी आम्रपाली दुबे की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के इस सीजन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे भी नजर आ सकती है। हाल ही में आम्रपाली दुबे जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में अपना जलवा बिखेर चुकी है। भोजपुरी बवाल से अब आम्रपाली दुबे सीधे बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हुई दिखेगी।

टीवी इंडस्ट्री से की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने से पहले आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल से ही की थी। उन्होंने सात फेरे सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान इमेजिन टीवी के पॉपुलर शो रहना है तेरी छांव में से मिली थी। जिसमें वो सुमित व्यास और शोएब इब्राहिम के अपोजिट काम कर चुकी है। इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने मायका, फियर फाइल्स, मेरा नाम करेगी रोशन और अर्जुन जैसे सीरियलों में भी काम किया है।

Amrapali Dubey
YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट! मायरा की जिंदगी में लड़के की खबर से अभिरा परेशान

निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर रहती है चर्चा में

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाली आम्रपाली दुबे हमेशा ही भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में भोजपुरी बवाल में भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई बातें हुई थी। हालांकि आम्रपाली दुबे ने हमेशा से ही निरहुआ को अपना बहुत अच्छा दोस्त ही बताया है।

बिग बॉस में नजर आएंगे ये चेहरे

बिग बॉस के इस सीजन में 17 कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। जिसमें मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, अरिशफा खान, मनोज तिवारी की बेटी रिती तिवारी, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, लव गिल और उदिती सिंह जैसे बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com