राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ में है जमीन आसमान का फर्क, जानें कौन है ज्यादा अमीर  
मनोरंजन

पत्नी से बेहद गरीब हैं राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ से कोसों दूर हैं पति

बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra और पति Raghav Chadha की Net Worth में जमीन आसमान का फर्क है। परिणीति करोड़ों की मालकिन है, तो राघव चड्ढा के पास सिर्फ लाखों की संपत्ति है।

अनिल सिंह

StartFragment

Parineeti Chopra Raghav Chadha Net Worth Difference: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। अगले महीने दोनों अपने शादी की आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। सितंबर के महीने में उनकी शादी को 8 साल पूरा हो जाएगा। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, तो वहीं राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं।

परिणीति और राघव की मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी। वहीं उनके प्यार की शुरुआत हुई। सितंबर 2023 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन इस समय मीडिया में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है दोनों की नेटवर्थ में जमीन आसमान का फर्क है।

परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

परिणीति चोपड़ा करोड़ों की मालकिन हैं, तो वही राघव चड्ढा के पास सिर्फ लाखों रुपए की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा के आलीशान बंगले और कई लग्जरियस गाड़ियां है। masala.com के मुताबिक उनके बांद्रा में एक शानदार घर भी है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपए बताई जाती है। परिणीति चोपड़ा के कुल नेटवर्थ की अगर बात करें तो उनके पास 74 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

राघव चड्ढा की नेटवर्थ

राघव चड्ढा के संपत्ति की अगर बात करें, तो डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 36 लाख रुपए का एक घर है। उनके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए का सोना, 6 लाख रुपए के अलग-अलग शेयर्स मौजूद हैं। उनकी नेटवर्थ कुल 50 लाख रुपए बताई जाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नेटवर्थ के मामले में राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा से बहुत पीछे और यह फर्क जमीन आसमान का फर्क है।

कहां हुई थी कपल की पहली मुलाकात

परिणीति चोपड़ा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी, इसके बाद उन्होंने साल 2020 तक फिल्मों में सक्रिय तौर पर काम किया। शादी के बाद से वह फिल्मों से दूर बनी हुई हैं। हालांकि उनके प्रशंसक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मुलाकात की अगर बात करें, तो दोनों एक इवेंट के दौरान मिले थे और पहली ही नजर में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने कुछ दिन की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला लिया।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा