परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे ‘नीर’ की पहली फोटो 
मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का नाम रखा ‘नीर’, कपल के नाम का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

Parineeti-Raghav baby: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के जन्म के एक महीने बाद उसकी पहली झलक शेयर की। कपल ने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उसके नन्हे पैरों को प्यार करते हुए फोटोज पोस्ट कीं।

सोनाली झा

Parineeti Chopra-Raghav Chadha baby boy Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। 19 अक्टूबर को माता-पिता बने इस कपल को फैंस पिछले एक महीने से बेबी बॉय की झलक के लिए लगातार अनुरोध कर रहे थे। अब बेटे के एक महीने पूरे होने पर परिणीति और राघव ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी फोटोज साझा कीं, जिनमें उन्होंने अपने छोटे से नन्हे राजकुमार का नाम भी रिवील किया।

परिणीति द्वारा शेयर की गई फोटोज में कपल अपने बेटे के tiny feet को किस करते और प्यार से पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन फोटोज ने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल पिघला दिए हैं। पहली फोटो में राघव और परिणीति दोनों बेटे के पैरों को चूमते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने उसके छोटे-छोटे पैरों को अपने हाथों में थाम रखा है, जो बेहद क्यूट और इमोशनल है।

फैंस का रिएक्शन

सबसे खास बात यह रही कि इस मौके पर परिणीति ने अपने बेटे का नाम भी बताया। कपल ने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा कि जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं, तत्र एव नीर हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘नीर’ रखा, जो शुद्ध, दिव्य, असीम है। उनकी इस पोस्ट के जारी होते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फैंस और सेलेब्स ने कमेंट करते हुए बेटे के नाम की जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा कि इतना प्यारा नाम!, तो किसी ने कमेंट किया कि हमारे लिटिल नीर को हैप्पी 1 मंथ।

परिणीति और राघव की लाइफ

परिणीति और राघव ने पिछले साल शादी की थी और अगस्त 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से लेकर डिलीवरी तक दोनों सुर्खियों में बने रहे। अक्टूबर में बेटे का जन्म होने के बाद से ही प्रशंसक बच्चे की झलक का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब इस कपल ने बेहद खूबसूरत तरीके से पूरा किया है। कपल की ये फोटोज यह साबित करती हैं कि वे अपने बेटे नीर के साथ पूरी तरह प्यार और खुशियों में डूबे हुए हैं। अब फैंस को जिस चीज का इंतजार है, वह है नीर का चेहरा देखने का मौका, जो शायद कपल जल्द ही साझा करे, लेकिन फिलहाल इन प्यारी फोटोज ने सभी का दिल जीत लिया है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट