Birthday Special: बैंकर बनने निकली थी परिणीति चोपड़ा, बन गई बॉलीवुड स्टार, जानें एक्ट्रेस की कहानी

Parineeti Chopra ने लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में डिग्री ली और उनका सपना इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का था। लेकिन यशराज फिल्म्स में पब्लिसिटी असिस्टेंट की नौकरी ने उनका करियर बदल दिया।
Birthday Special: बैंकर बनने निकली थी परिणीति चोपड़ा, बन गई बॉलीवुड स्टार, जानें एक्ट्रेस की कहानी
परिणीति चोपड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Parineeti Chopra Birthday Special Story: अंबाला की सड़कों पर बड़े सपने देखती एक लड़की यानी परिणीति चोपड़ा आज बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्टेसेस में शामिल है। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को पंजाबी परिवार में हुआ था। परिणीति चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। परिणीति ने कभी नहीं सोचा था कि वह सिल्वर स्क्रीन की रानी बनेंगी। शैक्षिक रूप से वह काफी होशियार थीं। अंबाला में स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में डिग्री ली।

परिणीति चोपड़ा का सपना था कि वह एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनें। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग रास्ता दिखाया। यश राज फिल्म्स में पब्लिसिटी असिस्टेंट की नौकरी मिलने के बाद परिणीति का करियर बदल गया। 2011 में आई फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्में उनके करियर में सफल कदम साबित हुईं।

परिणीति चोपड़ा की खासियत

परिणीति की खासियत सिर्फ उनकी अभिनय प्रतिभा ही नहीं है। फिटनेस और योग के प्रति उनका जुनून, सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता फैलाना, उन्हें युवा पीढ़ी में और भी लोकप्रिय बनाता है। उनका बॉलीवुड में प्रवेश किसी नियति के खेल जैसा था। 2009 की वैश्विक आर्थिक मंदी ने उनके बैंकिंग करियर के सपनों पर ब्रेक लगा दिया। परिणीति भारत लौटीं और अपनी कजिन, प्रियंका चोपड़ा की मदद से वाईआरएफ के मार्केटिंग और पीआर विभाग में इंटर्नशिप शुरू कर दी।

परिणीति चोपड़ा की फिल्म

वाईआरएफ में काम करते हुए, स्टूडियो के कास्टिंग डायरेक्टर ने मजाक में उन्हें एक ऑडिशन देने को कहा। परिणीति चोपड़ा ने इसे खेल समझकर फिल्म 'जब वी मेट' के किरदार 'गीत' के कुछ संवाद रिकॉर्ड किए। यह टेप आदित्य चोपड़ा तक पहुंचा, जिन्होंने उनकी स्वाभाविक प्रतिभा देख उन्हें मार्केटिंग से हटाकर अभिनय की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया।

परिणीति चोपड़ा की धमाकेदार शुरुआत

2011 में ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ के साथ परिणीति चोपड़ा ने धमाकेदार शुरुआत की और फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ नवोदित एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। इसके बाद 2012 में उन्हें 'इश्कजादे' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार स्पेशल मेंशन भी मिला। इस तरह परिणीति चोपड़ा की कहानी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा और उम्मीद का संदेश बन गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com