'द ताज स्टोरी' विवाद पर परेश रावल की सफाई, कहा- फिल्म धार्मिक मुद्दे से नहीं जुड़ी 
मनोरंजन

Paresh Rawal: ताजमहल से निकले शिव, ताज स्टोरी के पोस्टर पर विवाद, मेकर्स को देनी पड़ी सफाई

Taj Story Controversy: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' को लेकर विवाद पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। वो बोले ये फिल्म धार्मिक मुद्दे पर आधारित नहीं है।

अनिल सिंह

StartFragment

Paresh Rawal On Taj Story: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अपनी फिल्म ताज स्टोरी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। परेश रावल की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'द ताज स्टोरी' को लेकर विवाद पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह साफ किया है कि यह फिल्म किसी धार्मिक मुद्दे से जुड़ी नहीं है।  

साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले थोड़ा इंतजार करें। अभिनेता परेश रावल ने भी अपने एक्स हैंडल पर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के निर्माता स्पष्ट करते हैं कि यह फिल्म किसी भी धार्मिक विवाद से जुड़ी नहीं है। 

ताज स्टोरी नहीं है कोई धार्मिक फिल्म 

परेश रावल ने आगे लिखा, न ही यह फिल्म यह दावा करती है कि ताजमहल के भीतर कोई शिव मंदिर है। फिल्म केवल ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। हम दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि वे फिल्म देखें और स्वयं अपनी राय बनाएं। धन्यवाद, स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड।"

पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था

यह स्पष्टीकरण तब आया है जब फिल्म के एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था। इसमें परेश रावल ताजमहल के गुंबद को पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे और अंदर शिव की मूर्ति रखी दिख रही थी। इसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म को ताजमहल को शिव मंदिर बताने वाले विवादास्पद दावों से जोड़ लिया, जबकि यह सच नहीं है।

सोशल मीडिया से हटाया गया विवादित पोस्टर 

फिल्म किसी विवाद में न फंस जाए इसलिए मेकर्स ने स्पष्टीकरण जारी किया है। मेकर्स ने अब वह विवादित पोस्टर सोशल मीडिया से हटा लिया है। इसे परेश रावल ने भी अपनी 'एक्स' टाइमलाइन पर शेयर किया था।

अदालत में बहस करते दिख रहे थे परेश रावल 

इसके पोस्टर पर लिखा था, "क्या होगा अगर आपको जो कुछ भी सिखाया गया है वह सब झूठ हो? सच्चाई सिर्फ छुपाई नहीं जाती, उसका आकलन किया जा रहा है। 31 अक्टूबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में द ताज स्टोरी के साथ तथ्यों का खुलासा होते देखें।" पिछले महीने ही फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था। इसमें परेश रावल बौद्धिक आतंकवाद पर अदालत में बहस करते दिख रहे थे।

31 अक्टूबर रिलीज होगी ताज स्टोरी 

द ताज स्टोरी’ में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

EndFragment

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल