गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद की शेफाली जरीवाला की मुहीम को पराग त्यागी ने जारी रखा 
मनोरंजन

Parag Tyagi: शेफाली जरीवाला के सपने को पराग त्यागी ने दी नई उड़ान, तारीफ कर रहे फैंस

Shefali Jariwala की मौत के बाद उनकी याद में डूबे पति पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के एनजीओ को जारी रखने का फैसला किया है। इस एनजीओ के जरिए शेफाली गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करती थीं।

अनिल सिंह

StartFragment

Shefali Jariwala NGO: मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी अकेले हो गए हैं। लेकिन, एक्ट्रेस के लिए उनके दिल में प्यार कम नहीं हुआ है। उनके जाने के बाद भी वो एक्ट्रेस को याद करते रहते हैं और उनके द्वारा शुरू किए गए नेक कार्यों को जारी रखे हुए हैं।

दरअसल, उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला एक एनजीओ चलाती थीं। इसका नाम शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन है। इसके जरिए वो गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आदि का खर्च उठाती थीं।

शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन

अब शेफाली जरीवाला के जाने के बाद एक्ट्रेस के पति ने ये नेक काम जारी रखा है। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बधाई हो दोस्तों नव्या, काव्या, ईशान और इनाया, कुछ और बूंदे शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन नामक समुद्र का हिस्सा बन गई हैं। प्रार्थना करते रहिए और प्यार बरसाते रहिए ताकि हम परी के सपने को पूरा कर सकें और गरीब बच्चों की जिंदगी संवार सकें।"

यूजर्स कर रहे पराग की तारीफ

वीडियो में पराग त्यागी स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो देख लोग पराग त्यागी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले अपनी शादी की सालगिरह पर भी पराग त्यागी ने एक वीडियो शेयर किया था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर ने लिखा, "मेरा प्यार, मेरी जान, मेरी परी, जब मैंने तुम्हें 15 साल पहले पहली बार देखा था, तो मुझे पता था कि तुम अकेली हो, और 11 साल पहले तुमने उसी दिन मुझसे शादी करने का फैसला किया था, जिस दिन हम मिले थे।

आखिरी सांस तक मैं तुमसे प्यार करता रहूंगा

मेरे जीवन में आने और मुझे बिना शर्त प्यार देने के लिए मैं तुम्हारा जितना भी शुक्रिया अदा करूं कम है, जिसका मैं शायद हकदार नहीं था। तुमने मेरे जीवन को इतना सुंदर और रंगीन बना दिया, मुझे खुलकर जीना सिखाया, और अब मैं अपने उन बिंदास पलों को संजोकर रख रहा हूं। परी, आखिरी सांस तक और उसके बाद भी मैं तुमसे प्यार करता रहूंगा। 12 अगस्त 2010 से अनंत काल तक। हमेशा साथ।"

EndFragment

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं