'पंचायत' की रिंकी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'काश मैं इंडस्ट्री की इंसाइडर होती...', बॉलीवुड में इज्जत न मिलने पर छलका पंचायत की 'रिंकी' का दर्द

पंचायत सीरीज में रिंकी के किरदार से मशहूर हुईं सांविका ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड और वेब इंडस्ट्री में पहचान बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर जब आप आउटसाइडर हों। अपनी मेहनत और टैलेंट से आगे बढ़ने वाले कलाकारों को कई बार सिर्फ अपनी जगह बनाने के लिए सालों-साल संघर्ष करना पड़ता है। ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री सांविका की, जिन्हें दर्शकों ने अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' में रिंकी के किरदार से पहचाना।

दरअसल, 'पंचायत' सीजन 2 से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सांविका को इस शो से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। उनके सरल अभिनय और सहज परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रिंकी के किरदार में उनकी मासूमियत और सादगी को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने रवि दुबे की वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उन्हें असली शोहरत 'पंचायत' से ही मिली।

पंचायत की 'रिंकी' ने पोस्ट कर कही ये बात

क्या सिर्फ एक हिट शो से किसी आउटसाइडर की राहें आसान हो जाती हैं? सांविका की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी इस सवाल का जवाब खुद देती है। उन्होंने लिखा –

"काश मैं इंडस्ट्री की कोई इंसाइडर होती या फिर मेरा कोई पावरफुल बैकग्राउंड होता, तो चीजें शायद आसान हो जातीं। मुझे नहीं पता, लेकिन इज्जत पाने और बराबरी का व्यवहार मिलने के लिए कम संघर्ष करना पड़ता।"

यह बात बताती है कि शोहरत मिलने के बावजूद भी उन्हें इंडस्ट्री में वो पहचान या सुविधा नहीं मिली, जो अक्सर स्टार किड्स या फिल्मी बैकग्राउंड से आने वालों को मिलती है।

ये भी पढ़ें-  

फिर भी, सांविका ने हार नहीं मानी है। उन्होंने अपनी मेहनत से ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में भी दमदार वापसी की। अब वह 'पंचायत सीजन 4' के लिए तैयार हैं, जो इस साल 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और एक बार फिर रिंकी के किरदार में सांविका का जलवा देखने को मिलेगा।

सांविका का वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो सांविका को पंचायत वेब सीरीज से पहचान मिली। लेकिन उन्होंने इसके अलावा "प्लान ए प्लान बी" और "लखन लीला भार्गव" जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो