पंचायत के विकास का शादी का ज्ञान हुआ वायरल, राजा रघुवंशी केस को लेकर बन रहे मीम्स  
मनोरंजन

पंचायत के विकास ने सही कहा था, राजा रघुवंशी केस के बीच वायरल हुआ चंदन रॉय का वीडियो

देशभर में राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा हो रही है। इसी बीच इंटरनेट पर पंचायत के विकास का शादी वाला ज्ञान वायरल हो रहा है। वीडियो में के विकास पंचायत के सचिव को शादी और कुंडली को लेकर ज्ञान देते हुए नजर आए। 

अनिल सिंह

देश की हर गली हर नुक्कड़ पर इस समय इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या पर चर्चा हो रही है। सोनम रघुवंशी को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी की बेवफाई का खौफनाक सच चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पंचायत के विकास कुमार का शादी पर दिया हुआ ज्ञान तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पंचायत के सचिव को शादी और कुंडली पर ज्ञान देते हुए नजर आ रहे हैं।

जितेंद्र कुमार की पंचायत वेब सीरीज ओटीटी पर जबरदस्त धमाल मचाने वाली वेब सीरीजों में से एक है। इसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर मीम के माध्यम से नजर आ ही जाती है। देख रहा है ना विनोद, डायलॉग हो या फिर शादी पर दिया गया विकास का बयान। सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है, लेकिन राजा रघुवंशी हत्याकांड के बीच इंटरनेट पर पंचायत के विकास का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पंचायत के सचिव को शादी पर ज्ञान देते हुए दिखाई दिए थे।

सोशल मीडिया एक पर एक यूजर ने लिखा है विकास भाई को पहले से ही पता था, कि शादी में कुंडली मिले ना मिले विचारों का मिलना बहुत जरूरी है। अगर नहीं मिला तो पूरा वैवाहिक जीवन बर्बाद हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं विकास की भूमिका निभाने वाले चंदन रॉय कह रहे हैं, हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप शादी कर लीजिए, लेकिन जब भी कीजिएगा ना सर, सोच समझ कर कीजिएगा। कुंडली मिले ना मिले विचार का मिलना बहुत जरूरी होता है, अगर विचार ना मिला तो पूरा वैवाहिक जीवन अंड का बंड हो जाता है।  राजा रघुवंशी की हत्या देश भर के लिए एक दुखद घटना है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर भी मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब