पाकिस्तानी सेलेब्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

भारत में दिखने लगे इन पाक एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट, फवाद-माहिरा अब भी ब्लॉक

भारत और पाकिस्तान तनाव के चलते कई पाकिस्तानी कलाकारों और यूट्यूब चैनलों पर भारत में बैन लगा दिया गया था। लेकिन अब खबरे हैं कि कुछ पाक सेलेब्स के इंस्टा अकाउंट्स भारत में फिर से दिखाई देने लगे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के चलते कई पाकिस्तानी एक्टर्स और यूट्यूब चैनलों पर भारत में बैन लगाया गया था। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ देखने को मिला है।

दरअसल, भारत में एक बार फिर कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल्स दिखाई देने लगे हैं। इससे सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पाक सेलेब्स के इंस्टाग्राम से हटा बैन

हाल ही में सोशल मीडिया पर देखा गया कि मावरा होकेन (हुसैन), युमना जैदी, अहद रजा मीर और दानानीर मोबीन जैसे एक्टर्स के अकाउंट भारत में फिर से एक्सेस किए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत में खासा लोकप्रिय रहे एक्टर्स जैसे फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर के इंस्टा अकाउंट्स अब भी ब्लॉक हैं।

इस बदलाव से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। खासकर मावरा होकेन को लेकर लोगों में गुस्सा है। मावरा 2016 की बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई थीं और भारत में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

लेकिन हाल ही में जब पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने भारतीय नागरिकों पर हमला किया था, तब मावरा ने इस हमले पर दुख जताया। लेकिन जब भारत ने जवाबी कार्रवाई की, तो उन्होंने इंडिया को 'कायर' कह दिया था। इसी बयान को लेकर यूजर्स आज भी नाराज हैं।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई 

अब जब मावरा का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से भारत में दिखने लगा है, तो कई भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है। एक यूजर ने लिखा, “मावरा जैसे लोगों का अकाउंट तो हमेशा के लिए बैन होना चाहिए था।” वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “अरे इंडिया वालों, फिर से आईडी दिखने लगी है।”

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के शामिल होने की खबर के बाद पहले से ही विवाद बढ़ा हुआ है। ऐसे में पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया बैन का हटना एक और चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि आखिर किन वजहों से कुछ अकाउंट्स को अनब्लॉक किया गया और कुछ अब भी ब्लॉक क्यों हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप