15 अगस्त पर ओटीटी पर मचेगा धमाल 
मनोरंजन

15 अगस्त पर ओटीटी पर मनोरंजन का महा धमाल, रोमांचक कहानियों का इंतजार खत्म

OTT Releases on 15 August: 13 अगस्त को सारे जहां से अच्छा रिलीज होगी। 14 अगस्त को तेहरान जी5 पर आएगी। इसी दिन अंधेरा अमेजन प्राइम पर आएगी। 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर नाइट ऑलवेज कम्स रिलीज होगी।

सोनाली झा

OTT Releases on Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस पर जहां सिनेमाघरों में बड़े-बजट की फिल्में रिलीज होंगी, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों के लिए जबरदस्त कंटेंट की लाइनअप तैयार है। इस हफ्ते रोमांच, एक्शन, जासूसी, हॉरर और भावनात्मक कहानियों से भरपूर वेब सीरीज और फिल्में आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आने को तैयार हैं।

प्रतीक गांधी अभिनीत थ्रिलर सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें वे एक भारतीय जासूस के रूप में दुश्मन के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। सनी हिंदुजा, सुहैल नैयर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम और रजत कपूर जैसे कलाकार कहानी को और दमदार बनाते हैं। सीरीज देशभक्ति और थ्रिल का शानदार संगम है।

तेहरान का होगा धमाल

जॉन अब्राहम की राजनीतिक थ्रिलर सीरीज ‘तेहरान’ 14 अगस्त को जी5 पर आएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक भारतीय एसीपी यानी राजीव कुमार की है, जो अंतरराष्ट्रीय साजिशों और विस्फोटों की जांच करते हुए खुद को खतरनाक जाल में फंसा पाता है। फिल्म में मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

प्राइम वीडियो पर अंधेरा होगी स्ट्रीम

हॉरर पसंद करने वालों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो की ‘अंधेरा’ 14 अगस्त को स्ट्रीम होगी। आठ एपिसोड की यह सीरीज एक लापता लड़की की गुत्थी पर आधारित है, जिसे इंस्पेक्टर कल्पना कदम और मेडिकल छात्र जय मिलकर सुलझाने की कोशिश करते हैं। राघव डार निर्देशित इस शो में प्राजक्ता कोली, सुरवीन चावला, प्रिया बापट और करणवीर मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

नाइट ऑलवेज कम्स कब होगा रिलीज

नेटफ्लिक्स की यह अमेरिकी क्राइम थ्रिलर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें एक लड़की की कहानी है, जो अपने घर को बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देती है। फिल्म में सस्पेंस और भावनात्मक मोड़ों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलेगा। इस बार का स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देशभक्ति के जज्बे से ही नहीं, बल्कि रोमांचक कहानियों और यादगार किरदारों से भी भरपूर होने वाला है।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक