विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' और ईशान खट्टर की 'होमबाउंड', इस हफ्ते की OTT रिलीज लिस्ट 
मनोरंजन

OTT पर होगी फुल ऑन एंटरटेनमेंट की बारिश, 17-23 नवंबर तक रिलीज हो रही हैं ये 9 फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases: 17 से 23 नवंबर के बीच ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इसमें 'द फैमिली मैन 3', 'द बंगाल फाइल्स' और 'डाइनिंग विद द कपूर्स' शामिल हैं।

अनिल सिंह

New OTT Releases: फिल्म और सीरीज लवर्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 17 से 23 नवंबर के बीच तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देश और दुनिया की कई जबरदस्त हिट फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और डॉक्यूमेंट्री तक, ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते फुल ऑन एंटरटेनमेंट का धमाल मचने वाला है।

यहाँ देखिए इस हफ्ते (17 से 23 नवंबर) रिलीज होने वाली कुछ प्रमुख ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट:

क्र.सं. फिल्म/सीरीज का नाम प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
1. लैंडमैन सीजन 2 Jio Hotstar 17 नवंबर
2. अ मैन ऑन द इनसाइड – सीजन 2 Netflix 20 नवंबर
3. डाइनिंग विद द कपूर्स Netflix 21 नवंबर
4. होमबाउंड Netflix 21 नवंबर
5. वन शॉट विद एड शीरन Netflix 21 नवंबर
6. द बंगाल फाइल्स Zee5 21 नवंबर
7. द फैमिली मैन सीजन 3 Prime Video 21 नवंबर
8. जिद्दी इश्क Jio Hotstar 21 नवंबर
9. द डेथ ऑफ बनी मुर्नो Jio Hotstar 21 नवंबर

प्रमुख रिलीज जो इस हफ्ते मचाएंगी धमाल

1. द फैमिली मैन सीजन 3 (Prime Video)

मनोज बाजपेयी स्टारर हिट सीरीज का फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। श्रीकांत तिवारी अपनी फैमिली के साथ 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर लौट रहे हैं। इस बार मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के साथ निम्रत कौर और जयदीप अहलावत समेत कई नए स्टार्स भी नजर आएंगे।

2. द बंगाल फाइल्स (Zee5)विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स ट्रायलॉजी' की यह तीसरी फिल्म थिएटर्स में प्यार कमाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म बंगाल की पॉलिटिक्स और पार्टीशन के बारे में जानकारी देगी और 21 नवंबर को रिलीज होगी।

3. डाइनिंग विद द कपूर्स (Netflix)

कपूर खानदान की लिगेसी और दिलचस्प किस्सों का खुलासा करने वाली यह अनस्क्रिप्टेड डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें कपूर परिवार की 4 पीढ़ियों को एक छत के नीचे देखने का मौका मिलेगा।

4. होमबाउंड (Netflix)ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की यह फिल्म उत्तर भारत के दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अफसर बनने के अपने रास्ते में कई मुश्किलों का सामना करते हैं। यह फिल्म 21 नवंबर से स्ट्रीम होगी।

5. लैंडमैन सीजन 2 (Jio Hotstar)

पहले सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद, यह सीरीज 17 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक देगी। इसमें बिली बॉब थॉर्नटन और डेमी मूर जैसे बड़े हॉलीवुड स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर