प्रीति जिंटा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Operation Sindoor: प्रीति जिंटा ने शहीदों के परिवारों के लिए किया मदद का ऐलान, दान किए 1 करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक हालिया बड़े कदम से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद शहीदों के परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर सुर्खियों छाई रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जिसने लाखों दिलों को छू लिया। प्रीति ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि दान में दी है।

दरअसल, ये योगदान उन्होंने भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के तहत आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) को दिया है। यह दान ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आया, जो भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

शहीद के परिवारों को दी छोटी-सी भेंट 

प्रीति जिंटा ने 24 मई को जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह सहयोग राशि भेंट की। इस मौके पर इंडियन आर्मी साउथ वेस्टर्न कमांड की ‘शप्त शक्ति AWWA’ की क्षेत्रीय अध्यक्ष और कई सैनिक परिवार मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रीति ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी भारतीय सेना बहुत बहादुर है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा साहसी उनके परिवार होते हैं। ये हमारी तरफ से एक छोटी-सी भेंट है।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह योगदान उनके दिल से आया है और वह सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकतीं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो प्रीति जिंटा ने 25 मई को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें वह मंच से सैनिकों और उनके परिवारों की वीरता और हिम्मत की प्रशंसा करती नजर आ रही हैं।

लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ

फिलहाल प्रीति आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम की सह-मालकिन के तौर पर भी चर्चा में हैं। इसके बावजूद उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए देश के जवानों के लिए यह महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी प्रीति जिंटा के इस कदम की जमकर सराहना की है। बहुत से लोगों ने उन्हें "रियल हीरोइन" बताया और लिखा कि उनका यह दान देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज