मनोरंजन

दसवें दिन 'द केरल स्टोरी' ने की छप्पर फाड़ कमाई, 150 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

सुनीता पांडे

मुंबई: बॉक्स ऑफिस में 'द केरल स्टोरी' का जलवा जारी है। पिछले शुक्रवार को ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई इस फिल्म ने वीकेंड में जबरदस्त कमाई करते हुए 150 करोड़ के पायदान पर दस्तक दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अब तक 136.74 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस तरह ये फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 10वें दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक दूसरे संडे यानी 10वें दिन ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई में उछाल आया और इसने 23.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी’ की कुल कमाई अब 136.74 करोड़ रुपये हो गई है।

 सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी’ 3 गैर-मुस्लिम महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका ब्रेन वॉश कर उन्हें आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल कर सीरिया भेजने की साजिश की गई। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट