धनुष  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

धनुष के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी फिल्म 'ओम', ममूटी-साई पल्लवी की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 50 करोड़

Dhanush Movie Om Day 3 Collection: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ओम ऑपरेशन मोल ने रिलीज के पहले 3 दिनों में भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

यति सिंह

Highlights

  • धनुष की फिल्म 'ओम' ने तीसरे दिन 15.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म ने तीन दिनों में कुल 50.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

  • फिल्म में धनुष के साथ साई पल्लवी, ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं।

Dhanush Om Box Office Collection Day 3: राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ओम ने पहले ही वीकेंड में टिकट विंडो पर धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

धनुष, ममूटी और साई पल्लवी जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म को धनुष के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत मिली। शुरुआती दिनों में हल्के उतार-चढ़ाव के बाद भी बीते रविवार को दर्शकों की मौजूदगी ने फिल्म की कुल रफ्तार को मजबूत सहारा दिया।

3 दिनों में कैसे बना 50 करोड़ का आंकड़ा

खबरों के अनुसार फिल्म ओम ने रविवार को 15.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे 3 दिन में भारत में नेट कलेक्शन 50.85 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। पहले दिन फिल्म ने 18.10 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी।

जबकि दूसरे दिन इसमें 10.02 प्रतिशत की नरमी आई और कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा। भाषा के हिसाब से देखें तो रविवार को तमिल से 11.55 करोड़, तेलुगु से 3.80 करोड़ और हिंदी से 55 लाख रुपये जुटे।

धनुष की बाकी फिल्मों को दे रही टक्कर

इस साल आई एक्टर धनुष की दूसरी फिल्मों के कलेक्शन को देखा जाए तो ओएम ऑपरेशन मोल की शुरुआत काफी चर्चा में रही है। इसी साल रिलीज हुई कारा को मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। उसने 3 दिन में 18.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हिंदी फिल्म तेरे इश्क में ने 3 दिन में 52 करोड़, इडली कड़ाई ने 26.35 करोड़ पैंतीस लाख और कुबेरा ने 38.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तमिल की मंदाडी और डीसी से आगे निकलने के बावजूद यह करुप्पु, विश्वनाथ एंड संस और सीन के शुरुआती 3 दिन के आंकड़ों से पीछे रही।

तस्करी को रोकने के लिए बनाई गई स्पेशल फोर्स

इस फिल्म का लेखन और निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है और निर्माण वंडरबार फिल्म्स व आरटेक स्टूडियोज ने मिलकर किया है। कहानी एक विशेष कार्य बल अधिकारी और एक गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो लाल चंदन की तस्करी चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हैं।

फिल्म में श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स भी अहम किरदारों में हैं। साई पल्लवी के अभिनय को खास सराहना मिली, जबकि संगीत और निर्देशन पर अलग-अलग राय सामने आई। जेलर 2 और सीन के चलते टलने के बाद यह फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में पहुंची।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य