धनुष की 'ओम' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए इतने करोड़, फिल्म ने इन 3 मूवीज को चटाई धूल

Dhanush Film Om Day 2 Collection: धनुष की फिल्म 'ओम' ने दो दिनों में 33.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 2026 की तीन फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
Dhanush Om Box Office Collection Day 2
धनुष की फिल्म ओम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धनुष की फिल्म 'ओम' ने दूसरे दिन 15.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म ने दो दिनों में कुल 33.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

  • फिल्म में धनुष के साथ साई पल्लवी, ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं।

Dhanush Om Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'ओम' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन कमाई के मामले में यह शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज दो दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि इसने साल 2026 में रिलीज हुई तीन फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अभिनेता धनुष की फिल्म 'ओम' ने रिलीज के दूसरे दिन 15.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 17.90 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म को देशभर में 6,488 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 42.3 प्रतिशत दर्ज की गई।

धनुष की ओम की कमाई

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है। तमिल में फिल्म ने 11.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसे 50.1 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं, तेलुगू वर्जन ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 41.1 प्रतिशत रही। हिंदी वर्जन की बात करें तो इसने 50 लाख रुपये का कारोबार किया। हिंदी में फिल्म को 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली।

Dhanush Om Box Office Collection Day 2
Diljit Dosanjh Career: फिल्मों से लेकर कॉन्सर्ट तक, हर जगह छापते हैं करोड़ों, इतनी है दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ
Dhanush Movie OM  Review
धनुष और ममूटी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

दो दिन में कमाए 33.50 करोड़ रुपये

'ओम' ने पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा था। पहले दिन फिल्म को 6,628 शोज मिले और 45.6 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अब दो दिनों के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म का नेट कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 38.90 करोड़ रुपये हो गया है।

Dhanush Film Om Box Office Collection Day 2
धनुष और ममूटी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

इन तीन फिल्मों को छोड़ा पीछे

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिनों की कमाई के साथ 'ओम' ने साल 2026 की तीन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'बैथ्था' (30.31 करोड़ रुपये), 'थलाइवर थम्बी थलाइमायिल' (30.13 करोड़ रुपये) और 'विद लव' (30.72 करोड़ रुपये) शामिल हैं। हालांकि, फिल्म को अभी बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय करना है।

Dhanush Film Om Day 2 Collection
ममूटी, धनुष और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

फिल्म में नजर आए ये सितारे

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ साई पल्लवी, ममूटी, श्रीलीला, संजय स्वरूप और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में धनुष एक लकड़हारे की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीबीआई अधिकारी के किरदार में हैं, जिन्हें अवैध लाल चंदन के कारोबार की जांच सौंपी जाती है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए नसीरुद्दीन शाह ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है।