काव्या मारन-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से धोनी तक पहुंचे ये दिग्गज
Kavya Maran Anirudh Ravichander Reception: चेन्नई में काव्या मारन और फेमस म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर के दूसरे वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन सितारों से सजी महफिल में बदल गया।
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
चेन्नई में आयोजित काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के दूसरे वेडिंग रिसेप्शन में दिग्गज स्टार रजनीकांत भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने रिसेप्शन की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने नए शादीशुदा जोड़े को बधाइयां दीं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी भी इस खास पार्टी का हिस्सा बने। वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। क्रिकेट की दुनिया के इस दिग्गज की मौजूदगी ने सबका का ध्यान खींचा।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार भी काव्या और अनिरुद्ध की खुशियों में शामिल होने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने इस पार्टी को और खास बना दिया। अजित की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी काव्या और अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। दोनों अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आए। उनकी मौजूदगी ने समारोह में फिल्म स्टार की चमक और बढ़ा दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी चेन्नई में आयोजित इस शानदार रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरत लुक के चलते उन्होंने सबका ध्यान खींचा। पूजा हेगड़े की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
श्रीलंका के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन भी काव्या मारन और अनिरुद्ध के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। क्रिकेट इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नामों की मौजूदगी ने इस रिसेप्शन को खास बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
देश के बड़े बिजनेस फैमिली परिवार से ताल्लुक रखने वाले आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। दोनों ने नई शादीशुदा जोड़े को बधाइयां दीं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)