Highlights
साई पल्लवी ओम - चैप्टर 1: उधिराम में IPS ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।
फिल्म में उनके रोल का नाम नित्या रेड्डी है, जो खूंखार विलेन-ताबड़तोड़ एक्शन के साथ दिखाई देगीं।
कहानी में उनका किरदार एक बड़े ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा।
Sai Pallavi Om Chapter 1 Udhiram Movie: बॉलीवुड में इन दिनों मेगा बजट और बड़े कलाकारों से सजी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं बनी हुई हैं। इसी बीच दर्शकों के बीच रोमांच और उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक ऐसा धमाका किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
यहां हम बात कर रहे हैं एक्शन ड्रामा फिल्म ओम - चैप्टर 1: उधिराम की, जिसके नए वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म में अभिनय के मोर्चे पर हमेशा कुछ अलग करने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी का एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
फिल्म मेकर्स ने हाल ही में एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें साई पल्लवी का परिचय एक बेहद तेज-तर्रार और ईमानदार पुलिस ऑपिसर के रूप में कराया गया है। बड़े पर्दे पर हमेशा सिंपल भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली यह साई पल्लवी इस बार पुलिस की वर्दी में बेहद कड़क नजर आ रही हैं।
साई पल्लवी फिल्म में आईपीएस अफसर नित्या रेड्डी का किरदार निभा रही हैं, जिनके कंधों पर एक बेहद जटिल और खतरनाक मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके रोल की गहराई और आंखों में नजर आने वाला गजब का आत्मविश्वास इस बात की गवाही दे रहा है कि वह इस बार सिल्वर स्क्रीन पर कुछ बेहद धमाकेदार करने के मूड में हैं।
फिल्म ओम चैप्टर 1 उधिराम की कहानी सिर्फ एक सीधी-सादी पुलिसिया कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार बहुत गहरे रहस्यों से जुड़े हैं। सामने आया वीडियो इस ओर इशारा देता हैं कि आईपीएस अफसर नित्या रेड्डी एक ऐसे संगीन मामले की जांच कर रही हैं जो सीधे तौर पर नेचर के खिलाफ किए गए क्राइम से जुड़ा है।
इसमें आंध्र प्रदेश के रेड गोल्ड यानी लाल सोने और लाल चांद जैसे रहस्यों का जिक्र मिलता है। इन सभी पेचीदगियों के बीच वह ओम नाम के एक बड़े और जोखिम भरे ऑपरेशन की बागडोर अपने हाथों में संभालती हैं, जो पूरी कहानी के रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है।
राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बन रही इस भव्य फिल्म में एक्टिंग के बड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिल्म में एक्टर धनुष और ममूटी जैसे दिग्गज एक्टर अहम भूमिकाओं में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनके साथ ही श्रीलीला भी इस बड़ी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।
पहले यह फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख में बदलाव करते हुए इसे 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है।