

Highlights
शाहरुख खान ने फिल्म किंग का नया पोस्टर रिलीज किया गया।
पोस्टर में गुलाब के साथ उनका इंटेंस और रोमांटिक लुक भी नजर आया है।
फिल्म किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Shah Rukh Khan King Movie: सिनेमा के गलियारों में इन दिनों अगर किसी शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है, तो वह निश्चित तौर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं। आए दिन उनकी फिल्मों से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देती है।
इसी कड़ी में एक्टर ने अपनी मचअवेटेड फिल्म किंग का एक नया पोस्टर दुनिया भर के फैंस के सामने पेश किया है। इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। पोस्टर में अभिनेता का अंदाज इतना अलग और निराला है कि देखने वाला एक पल के लिए देखता ही रह जाता है।
फिल्म किंग के सामने आए इस नए पोस्टर में शाहरुख खान का जो रूप नजर आ रहा है, उसने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। पोस्टर में एक्टर ने अपने होठों के बीच एक गुलाब का फूल दबा रखा है, जबकि उनकी आंखों में एक गजब की आग और तीव्रता साफ झलक रही है।
इस अनोखे और इंटेंस लुक के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प कैप्शन भी जोड़ा है, जो इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी गहरा और परतदार होने वाला है। उनके इस अंदाज ने फैंस की बेताबी को कई गुना बढ़ा दिया है, क्योंकि दर्शक उन्हें इस तरह के खतरनाक और स्टाइलिश अवतार में देखने के लिए लंबे समय से तरस रहे थे।
इस फिल्म के जरिए मेकर्स दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार कर रहे हैं जो बड़े पर्दे पर अपनी भव्यता की छाप छोड़ेगा। पोस्टर में जिस तरह से एक्शन और रोमांस का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
शाहरुख खान की स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा से ही लोगों को मंत्रमुग्ध करती आई है, और इस बार उनका यह नया लुक सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने का पूरा दम रखता है। फिल्म की यह भव्यता ही है जो इसे अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग खड़ा करती है।
किसी भी फिल्म की सक्सेस के पीछे उसके मेकर की बड़ी भूमिका होती है, और इस प्रोजेक्ट के साथ इंडस्ट्री के बेहतरीन नाम जुड़े हुए हैं। इस इस फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
जिनकी फिल्मों का एक्शन और स्केल हमेशा दर्शकों को पसंद आता है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है।
मेकर्स ने इस मेगा बजट फिल्म किंग की रिलीज के लिए साल के लास्ट का समय चुना है। यह फिल्म दुनिया भर के थियेटर्स में आने वाली 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसे-जैसे रिलीज का यह दिन नजदीक आ रहा है, फैंस के बीच उत्साह का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है।