नूपुर सेनन और स्टेबी बेन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नूपुर सेनन जैसी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं ननद स्टेबी बेन, अब बोलीं- इंटरनेट पर जो होता है वो बकवास है

Nupur Sanon Wedding: नूपुर सेनन जैसी ड्रेस पहनने पर स्टेबिन बेन की बहन स्टेबी बेन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंटरनेट पर जो होता है।

सोनाली झा

Stebin Ben Sister Trolled: एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी हाल ही में खूब चर्चा में रही। शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। खासतौर पर वेडिंग रिसेप्शन में नूपुर सेनन के आउटफिट ने सभी का ध्यान खींचा। नूपुर ने इस खास मौके पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का मैरून कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इसी रिसेप्शन में नूपुर की ननद स्टेबी बेन का आउटफिट भी सुर्खियों में आ गया।

दरअसल, स्टेबी बेन ने भी मैरून कलर का गाउन पहना था, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नूपुर की नकल करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने यह तक कह दिया कि उन्होंने जानबूझकर नूपुर जैसी ड्रेस पहनकर ट्विनिंग की है। इस वजह से स्टेबी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब पहली बार स्टेबी बेन ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है।

स्टेबी बेन ने ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट

स्टेबी बेन ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए कहा कि मैंने पहले भी इस तरह की ट्रोलिंग देखी है, क्योंकि मेरा भाई एक दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में है। लेकिन यह पहली बार था जब मैं खुद टारगेट बनी। शुरू में मुझे वाकई बुरा लगा। लोग क्या-क्या लिख रहे थे, मेरे दोस्त मुझे स्क्रीनशॉट भेज रहे थे। लेकिन 3-4 दिन बाद मैंने सोचा कि इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर जो कुछ भी होता है, वो अक्सर बकवास होता है। इतने खूबसूरत फैमिली मोमेंट में ऐसा होना थोड़ा दुखद जरूर था।

स्टेबी बेन ने ट्विनिंग पर की बात

जब स्टेबी से पूछा गया कि क्या उन्होंने जानबूझकर नूपुर के साथ ट्विनिंग करने का प्लान किया था, तो उन्होंने साफ इनकार किया। स्टेबी ने कहा कि हम ट्विनिंग नहीं कर रहे थे। हमारे आउटफिट बिल्कुल अलग थे। फोटो में बस कलर की वजह से एक जैसे लग रहे थे। मेरी ड्रेस का कट, मैटेरियल और स्टाइल नूपुर के गाउन से पूरी तरह अलग था। मेरा आउटफिट शादी से कई महीनों पहले ही तैयार हो गया था और ये एक कस्टम पीस था।

नूपुर सेनन चाहती थी मॉडर्न टच

उन्होंने आगे बताया कि नूपुर सेनन ने कलर को अप्रूव किया था और उनके भाई स्टेबिन बेन ने भी आउटफिट देखा था। दोनों परिवारों ने पहले से ही एक-दूसरे के आउटफिट्स पर चर्चा की थी। स्टेबी ने यह भी कहा कि नूपुर का मनीष मल्होत्रा का गाउन शादी से सिर्फ दो हफ्ते पहले तक डिजाइन किया जा रहा था, क्योंकि नूपुर उसमें मॉडर्न टच चाहती थीं।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम