थिएटर के बाद अब यूट्यूब पर चमके 'सितारे जमीन पर', आमिर खान ने किया रिलीज  
मनोरंजन

अब यूट्यूब पर देख सकते हैं आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर

आमिर खान ने फिल्म Sitaare Zamee Par को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है, अगर आप इसे सिनेमाघर में जाकर देखने का मौका चूक गए हैं तो अब आप इसका लुत्फ़ घर बैठे उठा सकते हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Sitaare Zameen Par On YouTube: एक अनोखे और पहली बार लिए गए फैसले में आमिर खान ने अपनी नई फिल्म को थिएटर में रिलीज़ होने के तुरंत बाद यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि ये फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके।

यह साहसिक फैसला फिल्म रिलीज के तरीके को पूरी दुनिया में एक नया दिशा देता है। इस तरह से सितारे ज़मीन पर सिर्फ यूट्यूब पर ही देखने को मिलेगी और किसी भी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं की जाएगी।

यूट्यूब पर देखें सितारे जमीन पर 

आमिर खान ने आज ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट थिएट्रिकल फिल्म सितारे ज़मीन पर अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज़ की जाएगी। यह एक साहसी और नया कदम है, जिसमें 2025 की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक को सीधे लोगों के घरों तक पहुँचाया जाएगा। इस दिल को छू लेने वाली फैमिली ड्रामा में आमिर खान, जेनेलिया देशमुख के साथ-साथ 10 इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी वाले कलाकार भी शामिल हैं। भारत में यह फिल्म ₹100 में मिलेगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी।

250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है सितारे जमीन पर 

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर, जो 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है, प्यार, हंसी और समावेशिता का जश्न मनाती है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है और अब तक दुनिया भर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अब दर्शक इसे एक छोटी सी फीस देकर यूट्यूब पर रेंट कर सकते हैं, जिससे हर घर और मोबाइल स्क्रीन बन जाएगा जनता का थिएटर।

आमिर खान की लाहौर 1947 में होने सनी देओल 

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित सितारे ज़मीन पर में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। अगली फिल्मों की बात करें तो आमिर अब लाहौर 1947 (जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा होंगे) और एक दिन (जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे) को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये दोनों फिल्में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही हैं।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज