-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Honour From Sitaare Zameen Par Journey With Yaadon Ki Baaraat
आमिर खान को सितारे जमीन पर से मिला सम्मान, यादों की बारात से शुरू हुआ था यह सफर
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान ने साबित कर दिया है कि उनका स्टारडम आज भी उतना ही मजबूत है। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर ने अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और थिएटर में दर्शकों की वापसी का बड़ा कारण बनी है।

आमिर खान को सितारे जमीन पर से मिला सम्मान
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का करियर हिंदी सिनेमा में प्रेरणादायक रहा है। एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और आज वह देश के सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी हालिया रिलीज़ ‘सितारे ज़मीन पर’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
फिल्म की इस बड़ी सफलता के चलते थिएटर मालिकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्ज़िबिटर्स ने आमिर खान को खास सम्मान दिया। उन्हें प्यार से बॉक्स ऑफिस का बाप कहा गया और एक विशेष उपहार भी भेंट किया गया। ‘सितारे जमीन पर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाया बल्कि सिनेमाघरों में दर्शकों की वापसी में भी बड़ी भूमिका निभाई।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहला मौका नहीं है जब डिस्ट्रीब्यूटर्स ने आमिर को सम्मानित किया हो? दरअसल, जब आमिर महज 8 साल के थे, तब उन्होंने 1973 की फिल्म ‘यादों की बारात’ में बाल कलाकार के रूप में तारिक के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद ही उन्हें पहली बार डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा सम्मान मिला था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि यही बच्चा आगे चलकर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सितारा बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
अब दशकों बाद, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए मिला यह नया सम्मान आमिर खान के करियर का एक खूबसूरत फुल सर्कल मोमेंट बन गया है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने एक बार फिर थिएटर अनुभव को प्राथमिकता दी और बच्चों को केंद्र में रखकर एक सशक्त और इमोशनल कहानी दर्शकों के सामने रखी। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख भी प्रमुख भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें- साई पल्लवी की फिल्म एक दिन की रिलीज डेट फाइनल
आर एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में 10 नए चेहरों को लॉन्च किया गया है, जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, सिमरन मंगेशकर आदि शामिल हैं। संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। सितारे जमीन पर ने रिलीज के पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 46.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 15वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़,16वें दिन 4.75 करोड़ और 17वें दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया।
Aamir khan honour from sitaare zameen par journey with yaadon ki baaraat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













