नोरा फतेही (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kanchana 4: नोरा फतेही कंचना 4 में निभाएंगी लीड रोल, बोलीं- तमिल डेब्यू के लिए परफेक्ट फिल्म

Nora Fatehi Tamil Debut: नोरा फतेही अब तमिल सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वे ‘कंचना 4’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस खबर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सोनाली झा

Nora Fatehi lead role in Kanchana 4: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपना जलवा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बिखेरने को तैयार है। नोरा फतेही लोकप्रिय तमिल हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कंचना’ के चौथे भाग ‘कंचना 4’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है और नोरा की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।

नोरा फतेही ने अपने तमिल डेब्यू को लेकर खुशी जताई और कहा कि जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई, तो लगा कि तमिल सिनेमा में डेब्यू के लिए यह एकदम सही प्रोजेक्ट है। इस फ्रेंचाइजी की पहले से ही एक मजबूत पहचान है और इसकी अनोखी स्क्रिप्ट ने मुझे बहुत आकर्षित किया। क्राइम-कॉमेडी ड्रामा ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद वे एक और कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं और ‘कंचना 4’ उन्हें इसके लिए सही रास्ता लगी।

कठिन भाषा है तमिल

नोरा फतेही ने कहा कि इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का दिलचस्प मिश्रण है, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा। तमिल भाषा को लेकर नोरा ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि भाषा हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है। मैंने पहले हिंदी, तेलुगू और मलयालम में भी काम किया है, लेकिन तमिल अब तक की सबसे कठिन भाषा है। इसके बावजूद मैं इसे सीखने और अपने संवादों के उच्चारण को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हूं।

नोरा फतेही ने कही ये बात

नोरा ने यह भी बताया कि वह अपने किरदार को प्रामाणिक बनाने के लिए अतिरिक्त समय दे रही हैं। मैं लाइन्स की रिहर्सल पर ज्यादा ध्यान देती हूं और सही उच्चारण के लिए बार-बार अभ्यास करती हूं। सेट पर मुझे जो प्रोत्साहन मिला है, वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि क्रू को उम्मीद नहीं थी कि वे कॉमिक सीन में इतनी सहज साबित होंगी।

तमिल और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अंतर

नोरा फतेही की इस परफॉर्मेंस ने सभी को चौंका दिया और यह प्रतिक्रिया उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रही है। नोरा ने तमिल और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बीच अंतर पर भी बात की। उनके अनुसार, तमिल सिनेमा ज्यादा कहानी और परफॉर्मेंस पर केंद्रित है, जबकि बॉलीवुड अपनी भव्यता और एनर्जी के लिए जाना जाता है। दोनों इंडस्ट्री से सीखना मेरे लिए बेहद रोमांचक अनुभव है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत