नीति टेलर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ट्रोलिंग पर नीति टेलर ने तोड़ी चुप्पी, बोली- अब इसे दिल पर नहीं लेती, ये भी है सक्सेस का हिस्सा

Niti Taylor Trolling Alliance Show: नीति टेलर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि अब वह नकारात्मक कमेंट्स को दिल पर नहीं लेतीं और अपने काम व समर्थकों पर ध्यान देती है।

अपूर्वा नायक

Niti Taylor On Trolling: एमटीवी के सबसे फेमस यूथ शो कैसी ये यारियां से हर घर में पहचान बनाने वाली नीति टेलर को हाल ही में द अलायंस में देखा गया था।

जहां एक ओर इस शो में नीति का एक अनोखा रंग देखने के लिए मिला, तो वहीं उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

द अलायंस में नीति टेलर की जिंदगी के वो अनकहे किस्से भी सुनने मिले, जिसने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ फैंस को भी इमोशनल कर दिया था।

हाल ही में द अलायंस से बाहर आने के बाद नीति ने शो को लेकर कुछ बड़ी और अहम बातें की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी अपनी राय रखी और बताया कि समय के साथ इस मामले में उनका नजरिया काफी बदल गया है।

ट्रोलिंग को नहीं लेती दिल पर

नीति ने कहा कि अब मैं सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को पहले की तरह दिल पर नहीं लेतीं। ट्रोल होने के पीछे एक मैसेज होता है कि लोग आपको देख रहे हैं और आपके बारे में बात कर रहे हैं। मैंने अब नकारात्मक टिप्पणियों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम और उन लोगों पर फोकस करना शुरू कर दिया है, जो सपोर्ट करते हैं।

हर कमेंट का जवाब देना जरूरी नहीं

ट्रोलिंग को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए नीति ने कहा कि ये सिर्फ कंप्यूटर और फोन के पीछे छिपे चेहरे हैं, जिन्हें दूसरों को खुश देखना पसंद नहीं है, क्योंकि उनकी अपनी जिंदगी ठीक नहीं चल रही होती। ऐसे लोगों की बातों को अपने ऊपर हावी होने देना सही नहीं है। अगर आप पब्लिक फिगर है, तो आपकी लाइफ में इस तरह की चीजों का होना एक तरह से सामान्य बात है और हर कमेंट का जवाब देना जरूरी नहीं होता।

ये भी है सक्सेस का एक हिस्सा

नीति ने ट्रोलिंग को सफलता से भी जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि ट्रोलिंग आपकी सफलता की कहानी का एक हिस्सा है। जब लोग आपके बारे में बात करते हैं और आपकी मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हैं, तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप लोगों की नजर में हैं। इसलिए अब मैं ट्रोलिंग को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होती और इसे अपनी जिंदगी का एक हिस्सा मानकर आगे बढ़ती हूं।

नीति और कुशाल की दोस्ती बनी मिसाल

बात अगर 'एलायंस' में उनके सफर की करें, तो उन्हें कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा, लेकिन इसी दौरान दोस्त भी बने, जिनकी शुरुआत की उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा नीति और अभिनेता कुशाल टंडन की दोस्ती की हुई। शो की शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा अच्छी बॉन्डिंग नहीं थी और उनके रिश्ते में दूरी दिखाई देती थी, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उनके इक्वेशन भी बदलते गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...