The Alliance के बाद रोडीज में गैंग लीडर बनेंगे कुशाल टंडन, प्रिंस नरुला को कर सकते हैं रिप्लेस

Roadies 21 Kushan Tandon: कुशाल टंडन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दावा है कि ‘अलायंस’ के बाद अभिनेता ‘रोडीज 21’ में बतौर गैंग लीडर नजर आ सकते हैं और मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही है।
Roadies 21 Kushan Tandon
कुशाल टंडन (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Kushal Tandon Roadies 21: एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले कुशाल टंडन को इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में रियलिटी शो द अलायंस में नजर आए कुशाल टंडन के आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी सामने आ गई है।

बताया जा रहा है कि कुशाल टंडन अब एमटीवी के शो रोडीज का हिस्सा बन सकते है। ये रोडीज का 21 वां सीजन होने वाला है, जिसमें कुशाल बतौर गैंग लीडर दिखायी दे सकते है। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रोडीज 21 का हिस्सा बन सकते हैं कुशाल टंडन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोडीज 21 के लिए मेकर्स अब गैंग लीडर की खोज कर रहे हैं और इस सूची में कुशाल टंडन का भी नाम सामने आ रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि एक्टर और मेकर्स के बीच बातचीत का दौर भी जारी है।

पुराने गैंग लीडर को कर सकते है रिप्लेस

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कुशाल टंडन शो में किसी पुराने लोकप्रिय गैंग लीडर को रिप्लेस कर सकते है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस गैंग लीडर की जगह लाया जाएगा। इससे पहले करण कुंद्रा का नाम भी ‘रोडीज’ के नए गैंग लीडर के तौर पर चर्चा में आ चुका है। दावा है कि करण कुंद्रा शो में प्रिंस नरूला को रिप्लेस कर सकते है।

अक्टूबर-नवंबर में शुरू हो सकते हैं ऑडिशन

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रोडीज’ के नए सीजन के ऑडिशन अक्टूबर या नवंबर के आसपास शुरू हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में शो के गैंग लीडर्स और बाकी कास्ट को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल कुशाल की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

अलायंस में कैसी रही कुशाल की जर्नी?

द अलायंस में कुशाल टंडन की जर्नी काफी चर्चा में रही। शो में उनका आक्रामक अंदाज और वंशज सिंह के साथ उनकी अनबन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी। दोनों के बीच कई बार टकराव देखने को मिला, लेकिन कुशाल के गेम को फैंस ने काफी दमदार बताया।

Roadies 21 Kushan Tandon
क्या ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हो गया ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर दिखा एक्टर का अकाउंट

टॉप 5 तक पहुंचे थे कुशाल

कुशाल टंडन ने अपनी मजबूत गेम के दम पर द अलायंस के टॉप 5 में जगह बनाई थी। हालांकि, वह शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके। इसी दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात की और शिवांगी जोशी के साथ ब्रेकअप तथा श्रेया कालरा की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com