

Mini Mathur Wins The Alliance: अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द अलायंस का आखिरी पड़ाव पूरा हो गया है। द अलायंस के पहले सीजन को एक्टर कुणाल खेमू ने होस्ट किया है।
द अलायंस के फिनाले राउंड में अली गोनी, रूही दोसानी और मिनी माथुर के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए दमदार मुकाबला हुआ था। जिसमें डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने द अलायंस के विनर का खिताब अपने नाम किया है। साथ ही मिनी माथुर ने प्राइस मनी के तौर पर 50 लाख रुपये भी अपने नाम किए है।
फिनाले में मिनी माथुर, अली गोनी और रूही दोसानी के बीच टफ कॉम्पीटिशन देखने को मिला। लास्ट टास्क में तीनों को बॉल इकट्ठा कर पुल तैयार करना था और तय प्लेटफॉर्म पर तीन गेंदों का संतुलन बनाते हुए वॉल्ट खोलने का कोड हासिल करना था। मिनी ने सबसे पहले तीनों कोड जुटाकर बाजी मार ली, जबकि अली गोनी दो कोड ही हासिल कर सके और फर्स्ट रनर-अप रहे।
अली गोनी पहले से ही ‘एस ऑफ द वीक’ बनने के कारण फाइनल में पहुंच चुके थे। वहीं सेमीफाइनल में मिनी माथुर ने कुशल टंडन को हराया और रूही दोसानी ने नीति टेलर को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद तीनों के बीच हुए मुकाबले में मिनी ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ग्रैंड फिनाले के दौरान पहले एलिमिनेट हो चुके कई कंटेस्टेंट्स की वापसी ने माहौल को और गर्मा दिया। डेजी शाह ने वंशज सिंह के पुराने बयान पर नाराजगी जताई, जबकि सीमा सजदेह ने भी कुछ प्रतिभागियों की टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद तीनों फाइनलिस्ट के पूरे सफर की झलक भी दर्शकों को दिखाई गई।
ट्रॉफी जीतने के बाद मिनी माथुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह जीत महिलाओं को अपने सपनों पर विश्वास करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। पूरे सीजन में उनके संतुलित गेमप्ले, रणनीति और हर चुनौती के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता की काफी सराहना हुई।