लखनऊ में चमकी ‘निशानची’ की टीम, थिएटर में पोस्टर लॉन्च कर बढ़ाया दर्शकों का उत्साह 
मनोरंजन

Nishaanchi: लखनऊ पहुंची 'निशानची’ की टीम, थिएटर के बाहर लहराया फिल्म का पोस्टर

Lucknow: निशानची का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म सर्कल्स तक चर्चा छेड़ दी है। लखनऊ में हुए इस इवेंट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Nishaanchi Team Reached Lucknow: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'निशानची' के प्रमोशन को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। चेन्नई के बाद अब वे फिल्म की लीड कास्ट ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो के साथ नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां टीम ने प्रतिभा थिएटर में पोस्टर लॉन्च कर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह भरा माहौल बना दिया।

थिएटर में मौजूद प्रशंसकों ने अनुराग, ऐश्वर्य और वेदिका की मौजूदगी पर जोरदार तालियों और चीयरिंग से स्वागत किया। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जा रही इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो बतौर लीड अपना डेब्यू कर रहे हैं।

निशानची फिल्म करती है जबरदस्त एंटरटेनमेंट का दावा

खास बात यह है कि ऐश्वर्य न सिर्फ डबल रोल में नजर आएंगे, बल्कि फिल्म के गानों में बतौर गीतकार और संगीतकार भी अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उनका गाना पिजन कबूतर रिलीज से पहले ही ट्रेंडिंग में है और युवाओं के बीच ईयरवर्म बन चुका है। फिल्म की एंसेंबल कास्ट में मोनिका पवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और भी गहराई देते हैं।

ट्रेलर की सराहना कर चुके हैं अमिताभ

इंडस्ट्री के कई बड़े नाम, जिनमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना भी शामिल हैं, फिल्म के ट्रेलर की सराहना कर चुके हैं। अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से बनी निशानची को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 19 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 'निशानची' को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है।

EndFragment

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें