निश्चय मल्हान की ड्रीम वेडिंग 
मनोरंजन

निश्चय मल्हान की ड्रीम वेडिंग, लाल लहंगे में दुल्हन बनीं रुचिका राठौर, फोटोज वायरल

निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ शादी कर ली है। यह भव्य समारोह हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में बेहद निजी अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए।

सोनाली झा

मुंबई: यूट्यूब की दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिएटर्स में से एक ट्रिगर इंसान यानी निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर संग शादी कर ली है। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत लग्ज़री होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। जैसे ही कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

निश्चय और रुचिका की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी, जहां से दोनों की दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया। दिसंबर 2024 में दोनों ने सगाई की थी, जिसकी झलक निश्चय ने अपने यूट्यूब व्लॉग के ज़रिए फैंस को दी थी। तभी से फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शादी का आयोजन बेहद भव्य और शाही अंदाज में किया गया। रुचिका ने अपने खास दिन पर लाल रंग का क्लासिक लहंगा पहनकर रॉयल लुक अपनाया, जिसमें वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। खुले बाल, पारंपरिक गहनों और सिंपल मेकअप ने उनके लुक को और भी निखार दिया। दूसरी ओर, निश्चय ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद स्मार्ट और ग्रेसफुल लगे। कपल की केमिस्ट्री तस्वीरों में झलकती है और उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी बयां कर रही है।

इस शादी को लेकर यूट्यूब कम्युनिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ट्रिगर इंसान के भाई अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान सहित कई बड़े यूट्यूबर्स ने कपल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के लिए यह शादी किसी फेस्टिव मूमेंट से कम नहीं थी। निश्चय और रुचिका को अब एक नई ज़िंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं और हर कोई इस खूबसूरत जोड़ी की खुशहाल भविष्य की कामना कर रहा है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत