निकिता पोरवाल  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

एंकरिंग के दौरान देखा था मॉडल बनने का सपना, अब मिस वर्ल्ड बनने के लिए तैयार हैं निकिता

Nikita Porwal: निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मॉडलिंग से पहले टीवी एंकरिंग में पहचान बनाने वाली निकिता अब भारत की मिस वर्ल्ड विरासत को आगे बढ़ाने वाली है।

अपूर्वा नायक

Nikita Porwal Miss World 2026: ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर मानुषी छिल्लर तक इन भारतीय सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड जैसा खिताब अपने नाम किया हैं। अब इस विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा उज्जैन की निकिता पोरवाल के कंधों पर है।

फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज अपने नाम करने वाली निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाली है। मिस इंडिया का खिताब जीतने से पहले ही निकिता पोरवाल ग्लैमर इंडस्ट्री में अपने कदम रख चुकी थी। उज्जैन जैसी धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी से आने वाली निकिता ने कम उम्र में ही रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि विकसित कर ली थी।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से है निकिता का नाता

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखती है। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा को चुना था।

6 साल तक मीडिया इंडस्ट्री का रह चुकी है हिस्सा

मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले निकिता पोरवाल ने 18 साल की उम्र में बतौर टीवी एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में उनकी रुचि एक्टिंग की ओर भी बढ़ गई थी। लगभग 6 साल एक्टिंग क्लास में ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने कई थिएटर परफॉर्मेंस भी दिए। मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल प्रोफाइल के अनुसार, निकिता पोरवाल करीब 60 से ज्यादा थिएटर परफॉर्मेंस दे चुकी है। एक्टिंग के अलावा निकिता पोरवाल स्क्रिप्टराइटिंग और थिएटर प्रोडक्शन का काम भी कर चुकी है।

5 सितंबर को होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले राउंड

मिस वर्ल्ड 2026 काफी खास होने वाला है, क्योंकि ये इस कॉम्पीटिशन का 75वां एनिवर्सरी ईयर भी है। मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले राउंड वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया जाने वाला है। इस ब्यूटी पेजेंट में लगभग 130 देशों की ब्यूटी क्वीन शामिल होगी। इससे पहले भारतीय युवतियां 6 बार मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर चुकी है। अब करीब 9 साल बाद निकिता पोरवाल के सामने भारत को फिर से यह प्रतिष्ठित ताज दिलाने की चुनौती है। ऐसे में देशभर की निगाहें मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले पर टिकी हैं।

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व