Miss World 2026: ताज के साथ करोड़ों की इनामी रकम और फ्री ट्रैवल, जानें विजेता को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं

Miss World बनने वाली प्रतियोगी को सिर्फ अंतरराष्ट्रीय पहचान ही नहीं मिलती, बल्कि कई तरह की जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। जानिए इनामी रकम, डिजाइनर आउटफिट और सामाजिक कार्यों से जुड़ी पूरी जानकारी।
Miss World Prize Money
मिस वर्ल्ड 2025(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Miss World 2026 Prize Money: मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को इस साल पूरे 75 साल पूरे होने वाले हैं। 1951 से शुरू हुए इस कॉम्पीटिशन को आज पूरी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक माना जाता है। इस कॉम्पीटिशन में हर साल 100 से भी ज्यादा देशों की युवतियां हिस्सा लेती हैं।

मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनने वाली कंटेस्टेंट्स टैलेंट राउंड, गाउन प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू जैसे कई पड़ावों को पार करके ताज तक पहुंचती है। मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करना कोई आसान टास्क नहीं है, इसके क्राउन के साथ मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रतियोगी को सोशल वर्क भी करना होता है।

मिस वर्ल्ड 2026 प्राइज मनी

मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन जीतने वाली कंटेस्टेंट को 1 मिलियन यू एस डॉलर की प्राइज मनी हासिल होती है। भारतीय रुपये के अनुसार, ये प्राइज मनी लगभग 8.3 करोड़ से लेकर 10 करोड़ होती है। इस प्राइज मनी का उपयोग मानवीय कामों और पर्सनल डेवलपमेंट के लिए खर्च किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर लगभग 10 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी।

मिस वर्ल्ड जीतने पर मिलती है ये सुविधाएं

मिस वर्ल्ड बनने पर प्राइज मनी के अलावा भी कई आकर्षक सुविधाएं मिलती है। जिसमें मिस वर्ल्ड के ताज सबसे खास होता है। मिस वर्ल्ड का क्राउन डायमंड से बना होने के कारण इसकी कीमत भी करोड़ों में होती है। मिस वर्ल्ड बनने पर सालभर फ्री ट्रैवल, होटल और फूड की सुविधा मिलती है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को डिजाइनर कपड़े, मेकअप, ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी फ्री में मिलते हैं। इसके अलावा मिस वर्ल्ड को पर्सनल स्टाइलिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

इतना ही नहीं मिस वर्ल्ड को बेस्ट फोटोग्राफर और डिजाइनर के साथ काम करने का सुनहरा अवसर भी मिलता है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को मेकअप आर्टिस्ट, असिस्टेंट्स और एक पूरी टीम की सुविधा मिलती है। साथ ही मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को मिस वर्ल्ड ऑगनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर बनने का सबसे बेहतरीन मौका मिलता है।

Miss World Prize Money
सिर्फ रैंप वॉक और खूबसूरती का प्रदर्शन नहीं, ग्रैंड फेस्टिवल जैसा है Miss World का मंच; इस बार क्या है खास?

ग्लैमर ही नहीं समाज के लिए भी करना पड़ता है काम

मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन की सबसे खास बात ये है कि इस कॉम्पीटिशन का उद्देश्य सिर्फ खूबसूरती का आकलन करना नहीं है। बल्कि इस कॉम्पीटिशन को जीतने वाली युवती ब्यूटी विथ ए पर्पस का चेहरा भी बन जाती है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली युवती को हेल्थ, एजुकेशन और पर्यावरण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर काम करना होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com