निकिता दत्ता और शिल्पा शिरोडकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jewel Thief एक्ट्रेस निकिता दत्ता और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, शिल्पा शिरोडकर भी हो चुकी हैं संक्रमित

भारत में एक बार फिर कोराना के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।वहीं हाल ही में शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं और अब ज्वेल थीफ एक्ट्रेस निकिता दत्ता इसकी चपेट में आ गई हैं। साथ ही उनकी मां भी सक्रंमित है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। हर दिन कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी और अब एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

दरअसल, निकिता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह और उनकी मां दोनों कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। निकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “कोविड मुझे और मेरी मां को हैलो कहने आ गया है। उम्मीद करती हूं कि ये बिन बुलाया मेहमान ज्यादा दिन तक ना रहे। शॉर्ट क्वारंटीन के बाद आपसे मिलते हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें।”

क्वारंटीन में हैं निकिता दत्ता

निकिता इस वक्त घर पर क्वारंटीन में हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं। उन्होंने फिलहाल अपने सभी वर्क कमिटमेंट को रोक दिया है और पूरी तरह से आराम कर रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।

शिल्पा शिरोडकर हो चुकी हैं कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि “हैलो दोस्तों, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें।” हालांकि, बाद में उन्होंने एक राहत भरी खबर भी दी और बताया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। शिल्पा ने लिखा कि

“फाइनली रिकवर कर गई हूं। अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।”

अगर निकिता दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आई थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट