निखिल सिद्धार्थ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Nikhil Siddhartha ने थिएटर्स में महंगे खाने पर जताई नाराजगी, रखी खास मांग

Nikhil Siddhartha: तेलुगु सिनेमा के एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने हाल ही में थिएटर में मिलने वाले खाने-पीने की वस्तुओं की अधिक दामों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने थिएटर मालिक से एक अपील भी की है।

स्नेहा मौर्या

 Nikhil Siddhartha: तेलुगू सिनेमा के युवा और उभरते सितारे निखिल सिद्धार्थ ने हाल ही में थिएटर्स में फूड और बेवरेजेस की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों की परेशानी साझा की और प्रशासन से अनुरोध किया कि कम से कम लोगों को थिएटर में अपनी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी जाए।

निखिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "टिकटों की बढ़ती कीमतों पर तो ध्यान देना जरूरी है, लेकिन उससे भी बड़ी समस्या पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजों के बेहिसाब रेट्स हैं। हाल ही में मैं एक फिल्म देखने गया और पाया कि मैंने खाने-पीने की चीजों पर फिल्म की टिकट से भी ज्यादा खर्च कर दिया।"

निखिल सिद्धार्थ ने थिएटर्स मालिक से की ये अपील

उन्होंने आगे कहा, "मैं डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों से अपील करता हूं कि इस पर ध्यान दें ताकि अधिक लोग बिना बोझ के सिनेमा का आनंद ले सकें। दर्शकों को कम से कम अपनी पानी की बोतल ले जाने की छूट तो मिलनी ही चाहिए।"

निखिल की यह बात देशभर के उन सिनेमा प्रेमियों की आवाज बनकर उभरी है, जो लंबे समय से थिएटरों में महंगे खाने की शिकायत करते आए हैं। उनके इस स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा है।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो निखिल सिद्धार्थ जल्द ही पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली फिल्म स्वयंभू में नजर आएंगे। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन भरत कृष्णमाचारी ने किया है। फिल्म में निखिल के साथ अभिनेत्री संयुक्ता और नभा नटेश मुख्य किरदारों में हैं।

फिल्म का पोस्टर पहले ही वायरल हो चुका है जिसमें निखिल को योद्धा के रूप में तलवार थामे देखा गया है, जबकि संयुक्ता को धनुष-बाण के साथ दिखाया गया है। पोस्टर में दिखाई दे रहा सेंगोल धर्म और शक्ति का प्रतीक बताया जा रहा है।

स्वयंभू का संगीत 'केजीएफ' फेम रवि बसरूर ने तैयार किया है, कैमरा संभाला है केके सेंथिल कुमार ने और एडिटिंग की है तम्मीराजू ने। फिल्म का टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है, जिससे यह साफ है कि निखिल इस बार कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट