नील नितिन मुकेश को पिता ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नील नितिन मुकेश को पिता ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

अभिनेता नील नितिन मुकेश आज यानी 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: जाने-माने एक्टर नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक्टर की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसी बीच आज यानी 15 जनवरी को अभिनेता नील नितिन मुकेश अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं एक्टर के  इस खास दिन पर उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और फैंस सहित उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इसी बीच उनके पिता और दिग्गज गायक नितिन मुकेश ने भी एक्टर के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

दरअसल, नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि "हर साल उनकी मां और मैं भगवान का आभार जताने के लिए अपने हाथ ऊपर उठाते हैं। हर पिता और मां को उनके जैसा बेटा मिले। भगवान हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहते थे... इसलिए वह 15 जनवरी 1982 को सुबह 4 बजे 'ब्रह्म-मुहूर्त' पर हमारे पास आए... हमारे 'श्री राम' को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप मुकेश विरासत के पथप्रदर्शक हैं... हमारा गौरव, हमारी आशा, हमारा बेटा-चमक, जैसा कि आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और हमारे सपनों को पूरा करने के लिए एक और वर्ष में प्रवेश करते हैं, मेरे प्यारे बेटे।''

एक्टर के पिता ने लिखी ये बातें गायक ने बेटे लिए आगे लिखा कि ''आपके लिए मेरी यही प्रार्थना है, जिस मार्ग पर आप चलें वह आपके लिए दयालु हो और कभी आपके पैरों को चोट न पहुंचाए, सूर्य आप पर उज्ज्वल चमकें, लेकिन आपको इसकी गर्मी से बचाएं, आपका नाम नई ऊंचाइयों पर पहुंचे, जिसकी बराबरी करना मुश्किल और हरा पाना असंभव हो, भगवान हमेशा आपके लिए भोजन रखें, और उसके बाद कुछ मीठा।"

नील नितिन मुकेश का करियर

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नील नितिन मुकेश ने टिप्पणी की, "हे भगवान पा, यह अब तक का सबसे प्यारा नोट है। आपसे बहुत प्यार करता हूं। अब तक के सबसे अच्छे पिता होने के लिए आपका धन्यवाद।" इस बीच उनके करियर की बात करें, तो नील नितिन मुकेश, जो 'न्यू यॉर्क', 'वज़ीर' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वर्तमान में अपनी नई परियोजना 'हिसाब बराबर' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इसमें आर माधवन भी हैं और यह 24 जनवरी को रिलीज़ होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें