Neha Kakkar Shocking Break (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Neha Kakkar Break: काम और रिश्तों से नेहा कक्कड़ ने लिया ब्रेक, कहा- "वापसी का पता नहीं"

Neha Kakkar Shocking Break: नेहा कक्कड़ ने अचानक काम और रिश्तों से ब्रेक लेने का एलान किया है। ट्रोलिंग से परेशान सिंगर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे दोबारा वापसी करेंगी या नहीं।

अनिल सिंह

Neha Kakkar Instagram Story: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और 'इंडियन आइडल' की जज नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी घोषणा की है, जिसने उनके करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। नेहा ने अचानक मनोरंजन की दुनिया और अपनी जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने का एलान किया है। दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि नेहा ने न केवल पेशेवर काम बल्कि अपने 'रिश्तों' से भी दूरी बनाने का संकेत दिया है।

नेहा का यह फैसला उनके हालिया गाने 'कैंडी शॉप' को लेकर हुई तीखी आलोचना और ट्रोलिंग के कुछ ही हफ्तों बाद आया है। सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह स्पष्ट किया कि वे इस समय एक मानसिक शांति की तलाश में हैं और उन्हें खुद नहीं पता कि वे दोबारा लाइमलाइट में लौटेंगी या नहीं।

"पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं": नेहा का भावुक नोट

सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई स्टोरीज साझा करते हुए नेहा ने अपनी मनःस्थिति बयां की। उन्होंने लिखा, "अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और उन सभी चीजों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का समय है जिनके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।" नेहा की इस पोस्ट ने उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की ओर इशारा किया है, जिससे उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं।

पपाराजी से अपील: "मुझे शांति से जीने दें"

अपने दूसरे पोस्ट में नेहा ने मीडिया और पपाराजी से एक खास गुजारिश की है। उन्होंने लिखा, "मैं पपाराजी और फैंस से अनुरोध करती हूं कि वे मेरी वीडियो न बनाएं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में स्वतंत्र तरीके से जीने देंगे। कृपया कैमरे न लगाएं। मेरी शांति के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं।" ऐसा माना जा रहा है कि लगातार कैमरा फोकस और ट्रोलिंग ने नेहा को मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया है।

'कैंडी शॉप' विवाद और ट्रोलिंग का असर

बता दें कि हाल ही में नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ का गाना 'कैंडी शॉप' रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर 'घटिया' और 'अश्लील' बताकर काफी ट्रोल किया गया। यूजर्स ने उन पर के-पॉप स्टार्स की नकल करने का भी आरोप लगाया था। 4 साल की उम्र से जागरणों में भजन गाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा आज इंडस्ट्री की सबसे सफल गायिकाओं में से एक हैं, लेकिन इस अचानक आए ब्रेक ने उनके भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी