मनोरंजन

नवजोत सिंह सिद्धू ने 5 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कपिल के शो को छोड़ने का असली कारण

नवजोत सिंह सिद्धू ने 5 साल बाद चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि कपिल शर्मा शो उन्हें बीच में क्यों छोड़ना पड़ा था। आइए जानते हैं इस मामले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: नवजोत सिंह सिद्धू बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता में चार चांद कपिल शर्मा के शो में जज की भूमिका निभाने की वजह से लगा। नवजोत सिंह सिद्धू को अचानक ही कपिल शर्मा का शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा था। अब 5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया है कि कपिल शर्मा शो को बीच में छोड़कर जाने की असली वजह क्या थी। चलिए जानते हैं नवजोत सिंह सिद्धू ने इस विषय पर क्या कहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर अब अर्चना पूरन सिंह नजर आती हैं। इस बात का मलाल नवजोत से ज्यादा भला किसे होगा कि एक चलते शो में से रातोंरात उनका पत्ता काट गया था। नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा शो छोड़े हुए 5 साल पूरे हो गए हैं और अब जाकर नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है कि आखिर उन्हें यह शो बीच में अचानक छोड़ना क्यों पड़ा। दरअसल पहले यह कहा जाता था कि पुलवामा आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने टिप्पणी की थी और इस वजह से उन्हें शो से हटाया गया। अभी इस विषय पर नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद अपना बयान दिया है।

नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनकर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यह बताया कि उन्हें कपिल शर्मा का शो राजनीतिक कारणों की वजह से छोड़ना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ निजी वजहें भी थी और इस वजह से कपिल के शो का जो प्यारा सा गुलदस्ता था वह बिखर गया।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि मेरी इच्छा है सब फिर से एक हो जाएं, पहले जैसे, मैं मदद करूंगा। कपिल जीनियस है, उसका शो बहुत अच्छा कर रहा है, नवजोत सिंह सिद्धू फिर द कपिल शर्मा शो को भगवान का गुलदस्ता बताते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि इसकी खूबसूरती में हर सदस्य का भरपूर योगदान रहा है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी