

मुंबई: अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की बहन हैं। कपूर खानदान की वह इकलौती सदस्य हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का रुख नहीं किया। अंशुला कपूर ने ताजा इंटरव्यू में माता-पिता के डिवोर्स का किस्सा शेयर किया है। अंशुला ने वह कहानी बताई है, जब बोनी कपूर ने मोना शौरी को तलाक दे दिया था और श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अंशुल ने बताया कि उन्हें तब लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने बताया जब बोनी कपूर और मोना शौरी का तलाक हुआ था। तब उनकी मां मोना शौरी, अर्जुन कपूर और उनको लेकर अलग रहने चली गई थी। उस समय उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की उनकी देखरेख और खानपान का जिम्मा अकेले ही उनकी मां ने अपने कंधे पर उठाया था। अंशुल ने बताया कि वही हमारी माता और पिता दोनों बन गई थी।
इंटरव्यू के दौरान अंशुला ने बताया कि उनकी मां ने अर्जुन कपूर और उनके बीच कभी भेदभाव नहीं किया और हम दोनों की परवरिश में मां ने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद हमारी परवरिश पर लोग सवाल उठने लगे थे। हमें फैमिली वैल्यूज और परवरिश को लेकर ताने सुनने पड़ते थे।
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अंशुला कपूर जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं, उन्होंने अपनी परवरिश और अपनी मां के बारे में खुलकर बात की है। बोनी कपूर ने जब उनकी मां को तलाक दिया था और श्रीदेवी से शादी की थी तब परिवार के लिए मुश्किल दौर था और उस मुश्किल दौर को अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपनी मां के साथ झेला है।