नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की सेमीफाइनलिस्ट 
मनोरंजन

नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड 2025 की सेमीफाइनलिस्ट, देश को है Miss World ताज की उम्मीद

नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। इस प्रतियोगिता में नंदिनी सभी कंटेस्टेंट को अच्छा कंपटीशन दे रही है।

सोनाली झा

मुंबई: कोटा की रहने वाली और मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित हो रहे मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। नंदिनी अब टॉप 40 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो चुकी हैं और एशिया की टॉप मॉडल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर नंदिनी के शानदार प्रदर्शन को लेकर उनके माता-पिता बेहद गर्वित हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता ने बताया कि नंदिनी इस ग्लोबल स्तर की प्रतियोगिता में अपना बेस्ट दे रही हैं और हर राउंड में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोटा में फैशन और मॉडलिंग के लिए ज्यादा मंच नहीं है, इसलिए नंदिनी ने मुंबई जाकर पढ़ाई के साथ ही खुद को तैयार किया। मिस राजस्थान और फिर मिस इंडिया जीतने के बाद अब वह देश को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने की दिशा में अग्रसर है।

नंदिनी की मां रेखा गुप्ता ने भावुक होकर कहा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे भारत का सपना है कि नंदिनी मिस वर्ल्ड बने। वह प्रतियोगिता में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एशिया की टॉप मॉडल बनना एक बड़ी उपलब्धि है। अभी तक कोई भारतीय प्रतिभागी इस स्तर तक नहीं पहुंच पाई थी। मिस वर्ल्ड 2025 में दुनिया भर से 120 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। सभी को चार ग्रुप में बांटा गया है, और हर ग्रुप से टॉप 10 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट की कहानी पर की बात

नंदिनी एशिया ग्रुप से चयनित होकर टॉप 40 सेमीफाइनलिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्होंने 30 एशियाई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर एशिया की टॉप मॉडल बनने का गौरव भी हासिल किया है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 10 से 31 मई तक चलेगी, और अभी आगे के राउंड्स में नंदिनी को कई और चैलेंजेस का सामना करना है। लेकिन जिस आत्मविश्वास और मेहनत के साथ उन्होंने अब तक का सफर तय किया है, उससे देश को उम्मीद है कि वह जल्द ही मिस वर्ल्ड 2025 का ताज भारत लाएंगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें