नाना पाटेकर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नाना पाटेकर की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा मेडिकल कॉलेज द्वारा सौंपी गई आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है।

यति सिंह

Highlights:

  • स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को सौंपी

  • दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का हुआ निधन, डॉक्टरों ने बताई वजह

  • आखिरी पलों से पहले नाना पाटेकर ने दोस्त को भेजा था मैसेज

Nana Patekar Death Reason: वरिष्ठ एक्टर के अचानक हुए निधन के बाद से ही हर कोई सदमे में था और इस अनहोनी के असली वजह को जानने के लिए बेचैन था। अब अस्पताल के डॉक्टरों की जांच और पुलिस की छानबीन के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि आखिर उनकी जिंदगी की आखिरी घड़ी में क्या कुछ हुआ था।

दिल का दौरा बना मौत की वजह

बांबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज के स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी पूरी रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार नाना पाटेकर का निधन दिल का दौरा पड़ने यानी हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।

डॉक्टरों ने अपनी जांच में पुष्टि की है कि एक्टर के दिल की धमनी में खून का थक्का जम गया था, जिसकी वजह से नसों में गंभीर रुकावट पैदा हो गई और यह स्थिति उनके लिए जानलेवा साबित हुई।

आखिरी पलों से पहले दोस्त को भेजा था मैसेज

पुलिस की जांच के अनुसार निधन से कुछ घंटे पहले ही नाना पाटेकर ने अपनी बिगड़ती तबीयत को लेकर अपने एक करीबी दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था। उन्होंने उस मैसेज में अपनी परेशानी का जिक्र किया था, हालांकि उस समय वह मैसेज फौरन नहीं देखा जा सका।

बाद में जब उनके केयरटेकर ने उस दोस्त को फोन करके स्थिति की गंभीरता के बारे में बताया, तो वे फौरन डोना पाउला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि नाना पूरी तरह तैयार होकर सोफे पर बैठे हुए थे, जिसके बाद तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रूक गईं सांसें

पणजी पुलिस को घटना की सूचना सुबह के समय मिली थी, जिसके बाद फौरन कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टरों की टीम ने नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर की जांच की और उनके परिजनों की उपस्थिति में आगे की प्रक्रिया को अंजाम दिया। उनके भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया ताकि मौत के कारणों पर किसी भी तरह की शंका नहीं रहे।

बता दें कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन होने के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से पुणे लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पुणे पहुंचा, पुणे एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम प्रणाम किया। मुख्यमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद पार्थिव शरीर को आगे की विधियों के लिए रवाना किया गया।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया