बिग बॉस 20 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचेगा धमाल, मनीष गोयल के आने पर टिकी सबकी नजरें

Bigg Boss 20 Wild Card Entry: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में जाने-माने टीवी एक्टर मनीष गोयल ने पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंटर कर घर का पूरा माहौल बदल दिया है।
Bigg Boss 20 Wild Card Entry
मनीष गोयल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 को मिला पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

  • बिग बॉस 20 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री पर टिकी सबकी नजरें

  • बिग बॉस 20 में पहली वाइल्ड कार्ड के रूप में मनीष गोयल की हो सकती है एंट्री

Manish Goyal Bigg Boss 20: भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के मेकर्स ने खेल में रोमांच का तड़का लगाने के लिए अब वाइल्ड कार्ड एंट्री का रास्ता चुन लिया है।

शनिवार के स्पेशल एपिसोड में जब जाने-माने एक्टर ने स्टेज पर कदम रखा, तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। इस नए बदलाव और धमाकेदार एंट्री ने घर के अंदर मौजूद बाकी प्रतिभागियों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि अब खेल का गणित पूरी तरह से पलटने वाला है।

सलमान खान के साथ मिलकर मनीष गोयल ने रचा षड्यंत्र

बिग बॉस 20 शो के होस्ट सलमान खान ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने अनोखे अंदाज में नए मेहमान का वेलकम किया। स्टेज पर आते ही एक्टर ने सलमान के साथ मिलकर घर वालों के साथ एक दिलचस्प मजाक किया।

उन्होंने कंटेस्टेंट्स को यह विश्वास दिलाने की पूरी कोशिश की कि वे घर के अंदर सिर्फ अपने किसी आने वाले प्रोजेक्ट का प्रचार करने आए हैं। हालांकि जब सच्चाई सामने आई और उन्हें कंटेस्टेंट के बारे में अपनी बात रखने का मौका मिला, तो उन्होंने किसी भी तरह की झिझक नहीं दिखाई और सबकी क्लास लगानी शुरू कर दी।

Bigg Boss 20 Wild Card Entry
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर बोले सुनील पाल, कहा- घटिया हरकत करके फुटेज चाहिए

शो में पुराने रिश्तों और पुरानी दोस्ती पर भी उठे सवाल

बिग बॉस 20 के घर के अंदर कदम रखते ही इस नए प्रतियोगी ने अन्य सदस्यों के खेल का विश्लेषण करना शुरू कर दिया। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट माही विज को लेकर कहा कि वह खेल में काफी सोच-समझकर शो में आगे बढ़ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों कलाकार एक-दूसरे को लंबे समय से अच्छी तरह जानते हैं।

जब माही विज ने अपने पुराने जानने वाले को घर के अंदर एंटर करते देखा, तो उनके चेहरे पर हैरानी के साथ-साथ खुशी साफ झलक रही थी, लेकिन आने वाले दिनों में यह पुराना रिश्ता समीकरण को कितना प्रभावित करेगा, यह देखने वाली बात होगी।

जल्द आ सकती है बिग बॉस 20 में एक और नई मुसीबत

बिग बॉस 20 में सिर्फ एक नई एंट्री से ही खेल खत्म नहीं होता, बल्कि मेकर्स ने इस वीक दर्शकों के लिए कुछ और भी खास प्लान बनाया हैं। शो के हाल ही के प्रोमो और सूत्रों से मिल रहे संकेतों के अनुसार जल्द ही घर के अंदर एक और नया चेहरा दस्तक दे सकता है। खबर है कि सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कंटेंट क्रिएटर नकुल ढुल इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com