नफीसा अली (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब प्यार के लिए समाज से लड़ीं नफीसा अली, सास के विरोध के बावजूद नहीं मानी हार

Nafisa Ali Love Story: मिस इंडिया और अभिनेत्री नफीसा अली की जिंदगी संघर्ष और हिम्मत की मिसाल है। अलग धर्म में शादी के चलते सास और समाज के विरोध का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

सोनाली झा

Nafisa Ali Birthday: पूर्व मिस इंडिया और जानी-मानी अभिनेत्री नफीसा अली आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 18 जनवरी 1957 को जन्मीं नफीसा अली का जीवन जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही संघर्षों से भरा भी रहा है। उन्होंने न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी कई कठिन दौर देखे, लेकिन हर बार मजबूती के साथ उनसे बाहर निकलीं।

नफीसा अली एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जबकि उनके पति रविंदर सिंह सोढ़ी सिख आर्मी ऑफिसर थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उस दौर में अलग धर्म में शादी करना आसान नहीं था। रविंदर की मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। उन्हें न सिर्फ बहू का धर्म मंजूर नहीं था, बल्कि यह बात भी नागवार गुजरी कि नफीसा एक अभिनेत्री थीं। परिवार की असहमति के बावजूद नफीसा और रविंदर ने अपने प्यार के लिए समाज से लड़ने का फैसला किया।

नफीसा अली की शादी

परिवार के विरोध को देखते हुए दोनों ने कोलकाता में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी तो हो गई, लेकिन इसके बाद नफीसा की असली परीक्षा शुरू हुई। सास द्वारा स्वीकार न किए जाने के कारण नफीसा को अपने पति के दोस्तों के घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह दौर उनके जीवन का सबसे कठिन समय था। एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद उन्हें अपने ही घर में जगह नहीं मिल पाई।

नफीसा और रविंदर की दोबारा हुई शादी

हालांकि वक्त के साथ हालात बदले। रविंदर के मामा ने आगे बढ़कर इस रिश्ते को संभाला और नफीसा से माफी मांगते हुए उन्हें घर वापस आने का न्योता दिया। इसके बाद पूरे रीति-रिवाजों के साथ नफीसा और रविंदर की दोबारा शादी कराई गई। धीरे-धीरे नफीसा ने अपनी सास का दिल जीत लिया। हालात ऐसे बदले कि जब उनकी सास बीमार पड़ीं और बिस्तर से उठ नहीं पाती थीं, तो उन्हें सिर्फ नफीसा के साथ रहना अच्छा लगता था।

मिस इंडिया का खिताब किया अपने नाम

नफीसा अली सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रही हैं। वह नेशनल स्विमिंग चैंपियन रह चुकी हैं और साल 1976 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। करीब 18 साल बाद उन्होंने कमबैक किया, लेकिन साल 2018 में उन्हें कैंसर हो गया। इस गंभीर बीमारी से भी नफीसा अली ने हिम्मत के साथ जंग लड़ी और जीत हासिल की।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?