मुश्ताक खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मुश्ताक खान को वेलकम के इस एक डायलॉग ने बना दिया था यादगार, 'मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था' आज भी है फेमस

Mushtaq Khan Death: वेलकम में मुश्ताक खान का डायलॉग मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बड़ा खिलाड़ी था आज भी याद किया जाता है। अनीस बज्मी ने इस किरदार को खास बनाने के लिए यह डायलॉग एक रात में लिखा था।

सोनाली झा

Mushtaq Khan Welcome Dialogue: फिल्म ‘वेलकम’ का नाम आते ही कई मजेदार किरदार और डायलॉग याद आ जाते हैं। इन्हीं में से एक है मुश्ताक खान का किरदार बल्लू और उनका मशहूर डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था।' इस एक डायलॉग ने मुश्ताक खान को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई थी। अब उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। भले ही अभिनेता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका यह किरदार और डायलॉग हमेशा याद किया जाएगा।

मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 'वेलकम' में निभाया गया उनका बल्लू का किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम भले ही सीमित था, लेकिन उनके अंदाज और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। उनका डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था' आज भी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमिक डायलॉग्स में गिना जाता है।

अनीस बज्मी ने एक रात में लिखा था डायलॉग

'वेलकम' के निर्देशक अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू में इस डायलॉग के बनने का किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि शूटिंग की शुरुआत में मुश्ताक खान ने उनसे अपने किरदार को लेकर बात की थी। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें सिर्फ पीछे खड़ा रहने वाला किरदार नहीं चाहिए और वह चाहते थे कि उनके रोल में कुछ अलग हो। मुश्ताक खान की बात सुनकर अनीस बज्मी ने उनसे कुछ खास देने का वादा किया।

मुश्ताक ने तुरंत याद कर लिया था डायलॉग

अनीस बज्मी के मुताबिक, मुश्ताक खान ने इस डायलॉग को इतनी अच्छी तरह याद किया कि शूटिंग के दौरान उसे बेहतरीन अंदाज में पेश किया। यही वजह रही कि फिल्म रिलीज होने के बाद यह संवाद दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया। अनीस ने मुश्ताक खान की तारीफ करते हुए बताया था कि जहां भी अभिनेता जाते थे, लोग उनसे अक्सर यही डायलॉग बोलने की फरमाइश करते थे। इस तरह एक रात में लिखा गया संवाद मुश्ताक खान के करियर के सबसे यादगार हिस्सों में शामिल हो गया।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते